
Cg24आजतक :- दिनांक 27 जुलाई दिन मंगलवार को छत्तीसगढ़ मानस संगठन ने गुरु पूर्णिमा उत्सव का भव्य आयोजन किया।छत्तीसगढ़ मानस संगठन के राज्य स्तर के सभी प्रमुख पदाधिकारीगण इसमें शामिल हुये।क्षेत्र के मानस मण्डलियों के अलावा मानस प्रेमियों की बहुत अधिक भीड़ रही। इस अवसर पर सुरुचि मानस मण्डली डांडेसरा,बजरंग मानस मण्डली निपानी समेत विभिन्न7 मानस मण्डलियों द्वारा सुंदर प्रस्तुतिकरण भी दिया गया। मुख्य अतिथि के रूप में श्री चंपेश्वर सिंह राजपूत जी प्रांतीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मानस संगठन रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सालिक राम सेन जी बालोद जिला अध्यक्ष ने की ।इस अवसर पर राज्य संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रिका साहू जी धमतरी,कोषाद्यक्ष श्रीमती चंद्रिका साहू जी बालोद,महासचिव श्रीमती राधा मोहन साहू जी ,राज्य मीडिया प्रभारी श्री दुखहरण साहू जी,वरिष्ठ सलाहकार श्री मनमोहन साहू जी,धमतरी जिला के अध्यक्ष श्री गणराज सिन्हा जी , बालोद जिला के उपाध्यक्ष,श्री प्रधुम्न कुमार हिरवानी,उपाध्यक्ष श्रीमती मोहनी देवांगन जी,उपाध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव ,बालोद जिला सचिव श्री जयकांत पटेल जी, बालोद जिला कोषाद्यक्ष श्री भोजराम सोनबोईर जी , बालोद जिला के वरिष्ठ सलाहकार श्री सरोज सोनबेर जी, गुरुर तहसील अध्यक्ष श्री युगल किशोर कौशिक जी ,श्रीमती विनीता साहू जी कोषाद्यक्ष गुरुर तहसील, श्री शंकर लाल साहू जी नरबदा वरिष्ठ सलाहकार गुरुर श्री चैत राम मालेकर जी अध्यक्ष डौंडी लोहारा, श्रीमती कृतिका कलिहारी जी डांडेसरा मानस वक्ता,श्री राजेश्वर सोनबोईर जी सचिव आयोजन समिति,श्री खोमन सोनबेर जी ,श्री हेमलाल गंगबेर जी ,श्री लेखन कलिहारी जी श्री नरेश चौधरी जी संरक्षक आयोजन समिति,श्रीमती सुशीला सोनबेर अध्यक्ष जनक नंदनी महिला मानस मण्डली, श्रीमती हीरो बाई चौधरी जी,श्रीमती भोज बाई सोनबोईर (भूतपूर्व सरपंच)
श्री हलालखोर साहू जी हनुमान साधक गौरव ग्राम निपानी,श्री एस आर कल्याणी जी मानस मर्मज्ञ निपानी श्री के आर सार्वा जी, संरक्षक आयोजन समिति,श्री दिनेश्वर गंगबेर जी,संरक्षक आयोजन समिति अध्यक्ष श्री किशन सोनबेर जी , उपाध्यक्ष श्री दिलीप गंगबेर जी जेवरतला श्री यशवंत साहू जी जेवरतला श्री ओमप्रकाश साहू जी हल्दी बेलोदी इनके अलावा स्थानीय आयोजक समिति आदर्श मानस प्रचार समिति जेवरतला और जनकनंदिनी महिला मानस मण्डली जेवरतला एवं ज्ञान गंगा मानस मण्डली जेवरतला के सभी सदस्यों के अलावा पंचायत प्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही।
जय बजरंग मानस मण्डली निपानी,सुरुचि महिला मानस मण्डली डांडेसरा के बाद क्रमशः अंचल की अन्य ख्यातिलब्ध मानस मंडलियों का कार्यक्रम दिनभर संचालित होता रहा।
स्वागत भाषण श्री भोजराम सोनबोईर जी बालोद जिला कोषाद्यक्ष के द्वारा प्रस्तुत की गई। प्रांतीय अध्यक्ष श्री राजपूत जी ने छत्तीसगढ़ मानस संगठन के आय -व्यय को बताते हुये कहा कि संगठन ने पहले ही वर्ष में आप सबके आशीर्वाद से कई बहुत बड़े कार्य किया है। श्रीराम-सेतु पत्रिका, नवीन तथा नवीनीकरण की प्रक्रिया पर बातचीत के अलावा उन्होंने सबके प्रश्नों का समाधान भी किया।आगामी योजनाओं पर भी उन्होंने बहुत विस्तार से बात की ।वृक्षारोपण करने के लिये आह्वान भी किया ।साथ ही हर जगह गुरु पूर्णिमा,गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती आदि किसी न किसी रूप में यथा शक्ति मनाने का आह्वान भी किया।उन्होंने सावन महीने भर रामायण पाठ की महत्ता पर चिंतन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रिका साहू जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ मानस संगठन से जुड़ना ही यज्ञ के समान पवित्र कार्य है।
श्रीमती राधामोहन साहू जी ने कहा कि हमारे संगठन में हर बात पूरी पारदर्शिता से की जाती है।हम सबको इस संगठन को मजबूत बनाने के लिये कार्य करना चाहिए। कोषाद्यक्ष श्रीमती चंद्रिका साहू जी ने बताया कि नवीन एवं नवीनीकरण शूल्क को 200 रु करके आधी राशि को जिला कोष हेतु दिया जायेगा। इससे जिले के कार्य भी तेजी से हो सकेंगे। श्री मनमोहन साहू जी ने गुरु पूर्णिमा पर बात की वही श्री दुखहरण साहू जी ने गोस्वामी तुलसीदास जी के चरित्र पर ,कृतियों पर चर्चा की ।श्री गणराज सिन्हा अध्यक्ष धमतरी जिला ने राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ मानस संगठन को मिले आश्वासन के सम्बंध में बात की । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बालोद जिला के अध्यक्ष श्री सालिक राम सेन जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ मानस संगठन का कोई विकल्प नहीं है।इससे हर मानस मण्डली को जुड़ना ही चाहिए। आभार भाषण गुरुर तहसील अध्यक्ष श्री युगल किशोर कौशिक जी ने दी।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904