
दल्ली राजहरा cg24आजतक :- परम पवित्र सावन महीने में दल्ली राजहरा नगर के वार्ड 22 में आज सार्वजनिक हनुमान मंदिर में सर्व समाज की महिलाओं के साथ मंदिर के संस्थापक खटवानी परिवार की साक्षी खटवानी ने पौधारोपण का कार्यक्रम रखा । पौधारोपण कार्यक्रम में सर्व समाज समरसता समिति की द्रोपती साहू नंदा पशीने सविता वर्मा वीना साहू राजेश्वरी साहू ने सक्रिय भागीदारी से अपने अपने हाथों से नीम पौधा बेल पत्ता पौधा जाम पौधे और अन्य पौधों को गमलों में रोपित किया एवं समय-समय पर इनकी व्यवस्था को देखने का संकल्प किया ज्ञातव्य हो कि हाल ही में इसी मंदिर में विष्णु लक्ष्मी लक्ष्मीनारायण प्रतिमा का एवं नवग्रह प्रतिमा का स्थापना का कार्यक्रम रखा गया था ।
दल्ली राजहरा में प्रथम मंदिर है जहां पर इन की प्रतिमा स्थापित हुई है सभी भक्तों में हर्ष की लहर है यहीं पर श्रद्धालु गण भगवान शिव की आराधना करने आते रहते हैं अब उन्हें साथ साथ में लक्ष्मी नारायण नवग्रह बजरंगबली एवं दुर्गा माता जी के दर्शन का भी लाभ प्राप्त होगा साक्षी खटवानी ने सभी महिलाओं का धन्यवाद किया एवं सभी पौधों की देखभाल का जिम्मा उठाया उक्त जानकारी दल्ली राजहरा के सामाजिक कार्यकर्ता द्रोपति साहू ने दिया।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904