google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं रेंगाडबरी के ग्रामीण


Cg 24 आजतक :- ब्लॉक मुख्यालय से 20 मीटर दूर बालोद जिला का वनांचल ग्राम आज भी कई मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं गांव की कुल आबादी 2100 सो के आस पास है ग्रामीणों का कहना है कि आसपास के गांव से रेगाडबरी हृदय स्थल है पर यहां ग्रामीनोंको वह सुविधा नहीं मिल पा रही जिसका इंतजार सबको हैं यहां का बस स्टैंड गंदगी और कीचड़ से अटा पड़ा है राहगीरों के लिए धूप बरसात में बैठने के लिए छाया है ना पीने के लिए पानी की व्यवस्था गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग ग्रामीण क्षेत्रीय विधायक एवं महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया वा पूर्व सांसद विक्रम उसेंडी को इस संबंध में आवेदन दिए हैं पर अब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो पाई ग्रामीणों का कहना है कि आसपास के छोटे-छोटे गांव भंवर मरा, अरजपूरी में शासन उप स्वास्थ्य केंद्र खोले हैं यहां के ग्रामीणों को अगर स्वास्थ्य सुविधा लेना है तो उन्हें 20 किलोमीटर दूर डौंडीलोहारा स्वास्थ्य केंद्र और गंभीर मरीजों को दुर्गा, बालोद या राज नांदगांव रिफर कर दिए जाते हैं गांव में आयुर्वेदिक औषधालय तो खुला है पर वहां ओ सुविधा नहीं मिल पाती जिसके लिए ग्रामवासी तरस रहे हैं ग्रामीण इंद्रपाल तुमरेकी सरपंच रेंगाडबरी ,रघुनाथ निषाद ,अनकालूराम किशुन , खूबलाल , पंचराम,धर्मेंद्र साहू थान सिंह, दिनेश निषाद कुमार नायक ,ममता यदु ,देवकी निषाद ,सुदामा यदु ,पार्वती , तिलोकचंद आदि ग्रामीणों ने गांव में अंग्रेजी माध्यम की12 कक्षा तक स्कूल खोलने , औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र, उप स्वास्थ्य खोलने की मांग सांसद मोहन मंडावी से भी किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *