google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

शहर व जिले के किसानों को जलाशयों से पानी देने तहसीलदार को किसान मोर्चा ने सौपा ज्ञापन

Cg24आजतक न्यूज़ :-

शहर व जिले के किसानों को जलाशयों से पानी दिलवाने के लिए एसडीएम के नाम नायाब तहसीलदार को भाजपा किसान मोर्चा शहर मंडल द्वारा ज्ञापन सौंपा गया

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा शहर मंडल के मार्गदर्शन पर आज किसान मोर्चा शहर मंडल अध्यक्ष शशि साहू के नेतुत्व में जिले के सभी जलाशयों से पानी छोड़ने हेतु एसडीएम को ज्ञापन सौंपा दिया

इस समय किसानों का दवाई छिड़काव एवं बियासी का काम चल रहा जिस समय पानी की अत्यंत आवश्यकता होती है बरसात न्यूनतम होने के कारण पानी की आवश्यकता और बढ़ जाती है अगर इस समय जलाशयों से पानी नहीं छोड़ा गया तो किसानों की धान बर्बाद हो जाएगी
बालोद जिला में खरखरा,तांदुला,गंगरेल एवं गोंदली जलाशय भाजपा किसान मोर्चा शहर मंडल ने इन्हीं सब जलाशयों से जिले के किसानों के लिए पानी छोड़ने की मांग की है जिससे किसानों की धान बर्बाद ना हो

ज्ञापन को सौंपने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर,किसान मोर्चा के शहर अध्यक्ष शशि साहू,युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित चोपड़ा,मंडल महामंत्री नरेंद्र सोनवानी ,मंडल मंत्री कमल पनपलिया,युवा नेता प्रभाकर बाघमार, व्यापारी प्रकोष्ठ के शहर संयोजक राकेश बाफना,वरिष्ठ नेता गणेश साव,किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष नकुल भुवाल,वीरसिंह साहू,किसान मोर्चा के जिला सदस्य रामस्वरुप यादव,किसान मोर्चा शहर कार्यकारिणी सदस्य शंकर सोनी,लोकेश साहू,चिंता राम साहू, किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र साहू, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *