
गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू,,बालोद जिले के लोह नगरी दल्ली राजहरा में एक ठाकुर परिवार का सपना हुआ साकार आपको बता दें की हर मां बाप का सपना होता है कि उनके बच्चे उनका नाम रोशन करें तथा उनसे भी आगे बढ़कर उच्च पदों पर पद आसीन हो इनका यह सपना अब सच भी हो गया क्योंकि इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस ठाकुर परिवार के लिए खुशियां लेकर आया है। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या 14 अगस्त के दिन सी जी पी एस सी व्यवहार न्यायाधीश मेंस का रिजल्ट आया। जिसमे इनकी बिटिया सुश्री मनीषा ठाकुर ने परीक्षा पास कर न्यायधीश(व्यव्हार )बन गई। मनीषा ने अपनी पढ़ाई हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विश्वविद्यालय रायपुर से की सिविल जज की परीक्षा मार्च 2021 में हुआ । वर्ष 20 में उनके छोटे भाई मनीष ठाकुर ने भी इसी विश्वविद्यालय से विधि के परीक्षा पास कर न्यायाधीश बने थे और वर्तमान में जिला व्यव्हार न्यायालय जिला जगदलपुर में व्यव्हार न्यायधीश (वर्ग 2में) हैं मनीषा और मनीष ने राजहरा को गौरवान्वित किया है । दोनों भाई बहन शहर के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत बन गए हैं, राजहरा के इतिहास में पहली बार है जब एक ही परिवार के दो भाई बहन न्यायधीश के गौरवान्वित पद के लिए चयनित हुए हैं। इस सफलता के लिए ठाकुर परिवार को सभी लोग बधाई दे रहे हैं ।श्री मया राम ठाकुर वर्तमान में भिलाई इस्पात संयंत्र के दल्ली राजहरा में महाप्रबंधक (I O C) हैं। तथा श्रीमती गीता ठाकुर अखिल भारतीय हल्बा समाज राजहरा के महिला मंडल की संरक्षक है उक्त जानकारी जीवन साहू दिया।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904