google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

पुलिस कप्तान ने विभिन्‍न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

Cg24आजतक न्यूज़

आज दिनांक 17.08.2021 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के द्वारा इस इकाई अंतर्गत समस्त थाना, चौकिओ शाखाओं एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत विभिन्‍न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र दिया जाकर सम्मानित किया गया। जिसमें महिला विरूद्ध अपराध के जिला नोडल अधिकारी के खूप में उत्कृष्ट कार्य के लिए श्री दिनेश कुमार सिन्हा उप पुलिस अधीक्षक बालोद को, अपराध निकाल में सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए निरीक्षक तुलसिंह पटूटावी, थाना प्रभारी राजहरा को, थाना देवरी के बलात्कार तथा बालकों का लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम के प्रकरण में आरोपी को 20 वर्ष का आजीवन कारावास दिलाने के लिए सर्वश्रेष्ठ विवेचक के रूप में निरीक्षक नवल किशोर कश्यप, तत्कालिन थाना प्रभारी देवरी हाल यातायात प्रभारी बालोद, संपत्ति संबधी अपराधों में सराहनीय कार्य के लिए निरीक्षक कुमार गौरव साहू थाना प्रभारी अजुंदा, आरक्षक विपिन गुप्ता, थाना डीण्डीलोहारा में हुये लूट के प्रकरण में शत प्रतिशत लूट की रकम बरामदगी हेतु निरीक्षक मनीष शर्मा तत्कालिन थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा, मानव तस्करी के मामले में आरोपीगण की गिरफ्तारी हेतु निरीक्षक चेतन साहू तत्कालिन थाना प्रभारी रनचिरई, सउनि कमलेश साहू थाना रनचिरई, महिला संबंधी अपराधों में सर्वश्रेष्ठ कार्य हेतु निरीक्षक श्रीमती पदमा जगत, प्रभारी अजाक प्रकोष्ठ जिला बालोद को प्रदान किया गया।

वैश्विक महामारी कोविड 19 के द्वितीय संकमण के दौरान कोरोना वारियर्स के द्वारा बेहतर कार्य करने हेतु रक्षित निरीक्षक मधुसूदन सिंह नाग, निरीक्षक गैंदसिंह ठाकुर थाना प्रभारी अजाक, निरीक्षक अरूण नेताम थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा, निरीक्षक अनिल ठाकुर थाना प्रभारी डौण्डी, उप निरीक्षक कैलाश मरई चौकी प्रभारी कंवर, उप निरीक्षक दिलीप नारायण नाग थाना प्रभारी मंगचुवा, सउनि नेतराम पाल रक्षित केन्द्र पाल, सउनि रमेश सिन्हा थाना अजुंदा, सउनि रामकुमार मण्डलेश थाना डौण्डी, प्रधान आरक्षक विकास राजपूत थाना अर्जुंदा, आरक्षक आत्माराम आंधिया रक्षित केन्द्र बालोद, आरक्षक वनवाली साहू थाना अजुंदा, आरक्षक भालेश्वर देवांगन थाना अजुंदा को कोरोना योद्धा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

चौकी पिनकापार क्षेत्र के ग्राम से पिछले कई वर्षो से गुम महिला श्रीमती हेमा सलामे के दस्तयावी में धैर्य एवं अथक परिश्रम हेतु सउनि दुर्जन लाल रावटे थाना गुण्डरदेही, महिला आरक्षक सीमा साहू व आरक्षक आकाश सोनी थाना गुण्डरदेही को तथा विभिन्‍न अपराधों के निकाल में जिला वालोद के समस्त थानों को तकनीकी सहयोग में उत्कृष्ट कार्य के लिए सायबर सेल से आरक्षक पूरन देवांगन, आरक्षक मिथलेश यादव, आरक्षक योगेश पटेल, आरक्षक वालकिशन यादव को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा नवगठित महिला विरूद्ध अपराध सेल के निर्देशानुसार जिले में घटित महिला संबंधी प्रत्येक अपराध का अपराध की कायमी से लेकर माननीय न्यायालय में चालान पेश करने तक सम्पूर्ण गतिविधियों को गूगल स्प्रेडशीट में रोजाना अद्यतन करने हेतु आरक्षक शशी गोयल एवं आरक्षक कृष्णा यादव को तथा जिले के विभिन्‍न थानों के रिकार्ड मिलान व रिकार्ड को दुरूस्त करने हेतु सउनि. नंदकुमार साहू व आरक्षक खिलेश्वर सोनकर को साथ ही न्यायालयों से प्राप्त प्रपत्रों का समय पर निराकरण हेतु आरक्षक तोरण देशमुख व आरक्षक लक्ष्मीनारायण साहू एवं बालोद पुलिस के विभिन्‍न गतिविधियों का उत्तम फोटोग्राफी के लिए आरक्षक मनीष ठाकुर को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा सम्मान समारोह के पश्चात जिले के समस्त थाना/चीकी प्रभारियों का जिले में घटित अपराधों की समीक्षा हेतु कराईम मीटिंग आहूत की गई। जिसमें सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अपने थाना/चौकियों में लंबित अपराधों को त्वरित निकाल करने व अपराध में नियंत्रण लाने हेतु बीट सिस्टम को दुरूस्त करने, मर्ग, गुम इंसान के प्रकरणों के त्वरित निकाल करने, लूट, चोरी, नकबजनी के बढ़ते मामलों पर प्रभावी रोकथाम हेतु अपने थाना/चौकी क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग गस्‍्ती कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा लधु अधिनियमों के तहत अधिक से अधिक कार्यवाही करने व प्रभावी प्रतिवंधात्मक कार्यवाही करने हेतु कहा गया। इसी क्रम में आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही, न्यायालयों से प्राप्त समंस/वारंटो की शत प्रतिशत तामिली करने, स्थायी वारंटियों की शीघ्र गिरफ्तारी, मुसाफिरों की नियमित चेकिंग करने, अवैध कबाड़, अवैध शराब, गांजा, जुआ/सटूटा के विरूद्ध कार्यवाही करने, अवैध रेत परिवहन पर रोक, यातायात व्यवस्था दुरूस्त करने के साथ ही साथ धोखाधड़ी के अपराध, सायबर क्राईम की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाई जाकर जन जागरूकता करने व यातायात जागरूकता हेतु निर्देशित किया गया। क्राईम मीटिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक बालोद द्वारा वृद्ध व्यक्यों की सामाजिक सुरक्षा हेतु उन्हे हर संभव कानूनी व पुलिस सहयोग प्रदान करने हेतु उनके सम्मान में सम्पूर्ण जिले में “सियान सहयोग” _ कार्यक्रम प्रारंभ करने की घोषणा की गई। मीटिंग के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डी0आर0 पोर्ते, उप पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिन्हा, एसडीओपी श्री प्रतीक चतुर्वेदी, सीएसपी अब्दूल अलीम खान सहित समस्त थाना/चौकी प्रभारी व पुरूस्कृत अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *