google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

छत्तीसगढ़ मानस संगठन ने ग्राम गहिरा नवागांव में ब्लॉक स्तरीय संत शिरोमणि तुलसीदास जी की जयंती मनाई


छत्तीसगढ़ मानस संगठन ने संत शिरोमणि तुलसीदास जी की जयंती 15 अगस्त को बालोद जिले के डौंडीलोहारा ब्लॉक के ग्राम गहिरा नवागांव में उल्लास के साथ मनाया गया।
श्री तुलसीदास जयंती में जिला के सभी प्रमुख अधिकारी गण इसमें शामिल हुए क्षेत्र के मानस मंडली यों के अलावा मानस प्रेमियों की बहुत अधिक भीड़, रही इस अवसर पर समस्त ग्रामवासी गहिरा नवागांव एवं अमृतवाणी मानस परिवार पसौद, जय दुर्गा महिला मानस परिवार देवरी , सरस मानस परिवार परसुली कल्याण कुंज मानस परिवार केवट नवागांव तुलसी मानस परिवार गहिरा नवागांव की मंडलियों द्वारा सुंदर प्रस्तुति दिया गया ।
कार्यक्रम में-मुख्य अतिथि के रूप में शालिकराम सेन जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मानस संगठन,
अध्यक्षता-श्रीमती सरिता साहू महिला प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष ने की।
इस अवसर पर जिला संगठन के भोज राम साहू कोषाध्यक्ष
राज्य मीडिया प्रभारी दुखहरण साहू, टी आर ठाकुर शिक्षक, विजय कुमार ताराम कार्यकारिणी अध्यक्ष डौंडीलोहारा, चैतराम मालेकर अध्यक्ष डौंडीलोहारा, तुलसीराम मालेकर, खेदु राम भुआर्य, संतराम पिस्दा-सरपंच ग्राम पंचायत गहिरा नवागांव, रूपराम आर्य, विजय आर्य, तेजराम ईटकुलिया, सुरेश जांगड़े,
पुरुषोत्तम देवांगन, टुमन लाल साहू, विजय शिवना एवं इनके अलावा।
आयोजक समिति पिंनकापार, कुआं गांव, पतोरा, आलीखूंटा, पसौद, परसुली, देवरी,केवट नवागांव,नांहदा, सुरसुरी, के सभी सदस्यों एवं पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा श्रद्धा सुमन महिला मानस परिवार गहिरा नवागांव की भी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन श्री लालेश्वर अरुणाभ कोबा ने किया।
स्वागत भाषण भोज राम साहू बालोद जिला कोषाध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिला अध्यक्ष सेन जी ने तुलसी जयंती के पावन पर्व पर संगठन को बनाए रखने एवं मानस मंडली और आयोजक समिति के नवीन तथा नवीनीकरण प्रकिया पर बातचीत की एवं आगामी योजनाओं पर बात की, गोस्वामी तुलसीदास जी जयंती को यथा शक्ति किसी ना किसी रूप में मनाने का आह्वान भी किया,
श्री भोज राम साहू कोषाध्यक्ष जिला बालोद के द्वारा छत्तीसगढ़ मानास संगठन से जोड़ना ही यज्ञ के समान पवित्र कार्य है यह कहते हुए हमारे संगठन में पूरी बात पारदर्शी से की जाती है हम सबको इस संगठन को मजबूत बनाने में कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही श्रीमती सरिता साहू ब्लॉक महिला प्रकोष्ठ डौंडीलोहारा ने कहा कि छत्तीसगढ़ मानस संगठन में मंडलियों को जोड़ना ही है और जोड़ना चाहिए तभी मानस मंडली ओं का अस्तित्व है और आयोजक समिति को भी इस मानस संगठन से जोडना भी हमारा कर्तव्य है।
आभार भाषण डौंडीलोहारा ब्लाक कार्यकारिणी अध्यक्ष विजय कुमार ताराम ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *