google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मंत्री महोदया जी इन मासूम बच्चियों की अपील तो जरूर सुनिये आखिर आपकी क्षेत्र की ये मासूम बच्चियां क्यों कम्प्लेन करना चाहती है।

Cg24आजतक न्यूज :-

डौण्डी लोहारा/कुसुमकसा cg24आजतक :- बालोद जिले में अघोषित विद्युत कटौती से जंहा किसान,व्यापारी व आमजन परेशान है। वही cg24आजतक न्यूज को कुसुमकसा प्राथमिक स्कूल के एक मासूम बच्ची का वीडियो मिला है। जिसमे वो स्कूल में विद्युत कटौती को लेकर कह रही है। कि हमारे पढ़ने के समय ही लाइट बन्द होता है। व हम लोगो को गर्मी में रहना पड़ता है। तो हम कम्प्लेन करना चाहते है। कि हमारे पढ़ने के समय लाइट बन्द न हो हमारे घर पर भी वीडियो में बच्चे बिजली बंद होने के महत्त्वपूर्ण विषयो पर अपनी मासूमियत भरी बातों को कह रहे है। लेकिन इन बच्चों ने बालोद जिले के अंदर लापरवाह बिजली विभाग के इस प्रकार के अघोषित बिजली कटौती करने व आमजनता को होने वाले परेशानियों को सामने लाया है।

डौण्डी लोहारा विधानसभा क्षेत्र की महिला विधायक व प्रदेश की महिला बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेडिया को उनके ही मतदाता क्षेत्र कुसुमकसा ग्राम की प्राथमिक शाला क्रमांक 02 की इन मासूम बच्चियों की मासूमियत भरी अपील पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि जागरूक जनता तो आवाज नही लगा पा रहा लेकिन मासूम बच्चे जरूर सरकार से अपील कर रहे है। और बड़े बुजुर्गों ने कहा भी है। कि बच्चे भगवान के रूप होते है। व झूठ नही बोलते और इन नन्हे बच्चो ने जो बात व परेशानियों का उल्लेख किया है। वह 100 प्रतिशत सही बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *