Cg24आजतक न्यूज
पाटेश्वर धाम के संत रामबालकदास महात्यागी ने सभी धर्मप्रेमी बंधुवो समाजिक संगठनों,महिला समूहों,संस्कारवाहिनी की बहनों,व युवाओ का आव्हान करते हुए कहा कि यह कांवड़ यात्रा का भव्य आयोजन महादेव जी के चरणों मे समर्पित है। इसकी भव्यता को सुंदर व अद्भुत बनाने के लिए सभी को आगे आना होगा पाटेश्वर सेवा संस्थान इस कार्यक्रम को भव्य व ऐतिहासिक बनाने के लिए हर संभव कार्य कर रही है।
आयोजन की खास बातें:- 1000 हजार लोगों की सहभागिता ,जिले का सबसे बड़ा कांवड़ यात्रा ,राजनांदगांव जिले के ढोकला( मानपुर) से निकलकर बालोद जिले के जामड़ी पाटेश्वर धाम तक पैदल यात्रा,संगीतमय गीतों के साथ ऐतिहासिक यात्रा छत्तीसगढ़ के 16 जिलों के लोग शामिल ,शाम को 500 दीपों की अद्भुत भव्य आरती
डौण्डी लोहारा :- 21 अगस्त को बालोद जिले के अंदर सावन माह में सबसे बड़े कांवड यात्रा का आयोजन जामड़ी पाटेश्वर धाम में होने जा रहा है। जिसमे प्रदेश के 16 जिलों से पाटेश्वर सेवा संस्थान से जुड़े धर्मप्रेमी बंधु शामिल होने आ रहे है। पातेश्वरधाम के महात्यागी संत रामबालक दास जी इसके लिए व्यापक स्तर पर बैठक कर तैयारी की कार्ययोजना बना रहे है। वही आवश्यक मार्गदर्शन दे रहे है। कहा जा रहा है। कि ये बालोद व राजनांदगांव जिले के भक्तों का भव्य आयोजन होगा जिसमें 1000 लोग शामिल होंगे व 30 किलोमीटर लंबी कांवड यात्रा का अद्भुत नजारा क्षेत्रवासियों को देखने मिलेगा

मानपुर ब्लाक के ढोकला संगम स्थल से 21 अगस्त को प्रातः 7 बजे यह कांवड़ यात्रा निकलेगा जो 10 बजे गोटाटोला पहुंचेगा वहां कांवड़ियों का भव्य स्वागत होगा जिसमें ग्रामीणों के अलावा मोहला,मानपुर,चौकी सहित आसपास के सैकड़ो ग्रामीणजन उपस्थित रहेंगे फिर कांवड़ यात्रा डौण्डी लोहारा ब्लाक के ग्राम कोडेकसा पहुंचेगा व दोपहर 1 बजे वँहा जलपान की व्यवस्था की गई है। शाम 5 बजे भव्य कांवड़ यात्रा व हजारों का समूह पाटेश्वर धाम पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे व 500 दीपों की अद्भुत संध्या आरती होगा
दल्ली राजहरा,डौण्डी लोहारा,देवरी,बालोद,करहीभदर सहित आसपास के लोगो मे भारी उत्सुकता कांवड़ यात्रा को लेकर बन रहा है। लोग इस भव्य व राजनांदगांव व बालोद जिले की सीमाओं से लगे स्थानों में आयोजन व सबसे बड़े कांवड़ यात्रा को लेकर शामिल होने काफी उत्सुक है।
तैयारी बैठक संपन्न :- आज नगर के काली मंदिर प्रांगण में महात्यागी संत रामबालकदास जी के उपस्थित में आयोजन को लेकर व्यापक चर्चा हुई जिसमे प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष देवलाल ठाकुर,पूर्व मगर पंचायत अध्यक्ष पदमावती देवांगन, बलराम गुप्ता,शिव धरमगुडे, इकबाल अरोरा ,धर्मेंद्र निषाद,दिनेश जैन, महावीर साहू,हर्षविर कसार, नरेंद्र जैन, संदीप जैन, विकास लोढा,सफल देवांगन,धन्नू यादव डिसोक जांगड़े,सहित अन्य धर्मप्रेमी बंधु बैठक में शामिल रहे।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904