google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

शिक्षक के स्थानांतरण को लेकर सांसद मोहन मंडावी ने कहा कि स्थानांतरण को निरस्त करे,पूसावड ग्राम का मामला एसडीएम व बीइओ को दिए निर्देश

Cg24आजतक न्यूज :- डौंडी विकासखंड के ग्राम पूसावड़ में ग्रामीणों द्वारा शिक्षक के लिए किये गए निराधार स्थानांतरण को लेकर कांकेर सांसद मोहन मंडावी जी ने एसडीएम व बी ई ओ डोंडी को तत्काल शिक्षक को यथावत रखने का दिए निर्देश।
बालोद प्रवास के दौरान बड़ी संख्या में डौंडी विकासखंड के पूसावड ग्राम पंचायत के ग्रामीण द्वारा सांसद मोहन मंडावी को ग्राम के ही शिक्षक को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने के विरोध में अभ्यावेदन दिए ।सांसद ने तत्काल एसडीएम व खंड शिक्षा अधिकारी को स्थानांतरण निरस्त करने का व शिक्षक को यथावत यथावत रखने का निर्देश दिए जिससे ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त हुआ । इस अवसर में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री देव लाल ठाकुर मंडल अध्यक्ष श्री मनीष कुमार झा व बड़ी संख्या में महिलाएं शिक्षक के मांग को लेकर सांसद जी के पास उपस्थित हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *