रेसियो माइंस ठेकेदार नही बल्कि परिवहन संघ तय करेगा :- मोहन मंडावी सांसद कांकेर
Cg24आजतक न्यूज :- मांग को लेकर भानुप्रतापपुर परिवहन सघ का आज तीसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। आज गुरुवार को सांसद मोहन मंडावी भानुप्रतापपुर पहुंचकर आंदोलन का समर्थन दिया। परिवहन संघ के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए श्री मंडावी ने कहा कि भानुप्रतापपुर परिवहन संघ हमारे राज्य के दशा और दिशा तय करती है। यदि माइंस क्षेत्र कि बात करे तो प्रदेश में सबसे अधिक माइंस भानुप्रतापपुर परिवहन संघ क्षेत्र में है,और हमारे भानुप्रतापपुर की जनता भूख मरे ये कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक माइंस प्रबंधन परिवहन संघ से बात नहीं करता है तब तक माइंस कार्य नहीं चलेगा। संघ की मांग जायज है,मैं उनके समर्थन में खड़ा रहूंगा। उन्होंने आगे कहा कि हमारे इस खदान से रायपुर, बिलासपुर व प्रदेश 1 का संचालन होता है, बड़े बड़े लोगो का पेट भरता है। यदि भानुप्रतापपुर परिवहन संघ की बात करे तो केवल सदस्यों का ही नही अपितु इसके सहयोग व मदद से कई लोगो का रोजगार चलता है।
उन्होंने कड़े शब्दों मे प्रदेश सरकार व माइंस परिवहन ठेकेदार राम गोपाल अग्रवाल पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि भानुप्रतापपुर क्षेत्र में जितने भी माइंस है वे सभी भानुप्रतापपुर परिवहन संघ के अनुसार संचालन किया जाना चाहिए। यदि परिवहन संघ को उनके मांग के अनुरूप रेसियो नही मिलेगा तो हम पूरी खदान बंद करवा देंगे। परिवहन कार्य का ‘फैसला लेने वाला राम गोपाल अग्रवाल कौन है, बल्कि यह तय भानुप्रतापपुर परिवहन संघ करेगा। चाहे तो जिला कलेक्टर को यह अधिकार होता है। इस संबंध में बात किया जाएगा। बस्तर बैलाडीला की बात करे तो हमरे क्षेत्र का प्लांट हैदराबाद में लगा दिया गया इस पर किसी ने कुछ नहीं कहा।
जल जंगल जमीन हमारा है, यहा पर प्लांट स्थापित करने के लिए तमाम संसाधन है,फिर भी इस पर ध्यान नही दिया जा रहा है। यदि बस्तर में प्लांट स्थापित होते तो यहा के हजारां लोगों को रोजगार मिलता क्षेत्र का तेजी से विकास होता। सुनील बबला पाढ़ी ने कहा कि मांग के सम्बंध में शासन प्रशासन से बात चल रही है,जल्द ही हल निकाल लिया जावेगा। इनके अलावा और लोगो ने भी अपने विचार रखे। भानुप्रतापपुर व्यापारी संघ अंनत राम कोठारी के नेतृत्व व्यापारियों, सरपंच संघ के चेतन मरकाम नेतृत्व कई पंचायतों के सरपंच, देव लाल दुग्गा पूर्व विधायक भानुप्रतापपुर, चिंटू दुग्गा,महावीर सिंह राठौर, चन्द्र मौली मिश्रा भी समर्थन में आगे आये सभी ने कहा कि परिवहन संघ की मांग उचित है, संघ जो भी कदम उठाएंगे उनके साथ है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904