google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की 77 वीं जयंती मनाई गई

दल्ली राजहरा cg24आजतक :- छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री श्री शिवकुमार डहरिया जी एवं छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष श्री धनेश पाटिला जी एवं जिला अध्यक्ष श्री दीनाराम चेलक जी के निर्देशानुसार भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की 77 वीं जयंती मनाई गई ।
भारत देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी के जयंती के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा कार्यालय में दिनांक 20 अगस्त 2021 को सुबह 11:00 बजे अनुसूचित जाति वर्ग के द्वारा स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया ।
जयंती के अवसर पर मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री अशोक बाम्बेश्वर जी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री शीबू नायर जी, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री रवि जायसवाल जी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री कांसी निषाद जी, मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह जी,अन्य पिछड़ा वर्ग के नगर अध्यक्ष जागेश्वर यादव जी, युवा कांग्रेस के जिला सचिव दीपक सिंह जी, जिला महामंत्री के ईश्वर राव जी,नवीन कथूरिया जी,जेबा कुरैशी जी,मोहन साहू जी,विजय जोगदंड जी,चम्पा साहू जी,ताराचंद बघेल,डोमेंद्र सावलकर, एवं अनुसूचित जाति विभाग से नगर अध्यक्ष श्री नितेश बाम्बेश्वर जी, जिला सचिव जग्गू गंधर्व जी, ईश्वर रात्रे जी, विनय बलवीर जी,अजय बघेल जी,एवं समस्त कांग्रेसजन उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *