google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

11 साल से एक ही जगह में पदस्थ पंचायत सचिव के गांव में 3 साल से सफाई नहीं ,, स्वच्छता पर सरपंच सचिव का अलग-अलग बयान

Cg24आजतक :- गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू,,,गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर ग्राम सकरौद के वार्ड नंबर 6 में कला मंच के सामने सीसी रोड के ऊपर गंदगी से ग्रामीण परेशान है। इस गंदगी के कारण ग्रामीणों में संक्रमण का खतरा बना हुआ है।

ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस जगह में दशहरा उत्सव मनाया जाता था, पर पंचायत के सरपंच सचिव की लापरवाही के चलते घना आबादी के बीच आज ग्रामीण समस्या से जूझ रहा है। ग्राम पंचायत सचिव के सरपंच सचिव की मनमानी के चलते आज केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन योजना धरातल पर नजर नहीं आ रहा है।

मुकेश कोसरिया ने कहा इस गंदगी से काफी समस्या है। 2 साल से यही स्थिति है। ग्राम पंचायत को तत्काल सफाई कराना चाहिए। अगर सफाई नही हुआ तो ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर इसका प्रभाव पड़ सकता है। लोग मौसमी बीमारी के चपेट में आ सकते है।

ग्रामीण नारायण देशमुख ने कहा गंदगी पर सरपंच सचिव ध्यान नहीं देता, जिसके कारण आम राहगीर भी परेशान हैं। गांव के मुख्य चौक कला मंच होने के कारण यहां पर लोगों का बैठना एवं आना जाना लगा रहता है। ग्रामीणों ने तत्काल सफाई करने की मांग की है।

युवक संजय ठाकुर ने कहा आजाद चौक कला मंच के सामने 2 साल से सफाई नहीं होने से हम ग्रामीण सब इसकी बदबू से परेशान है। केशव यादव ने बताया कि पहली बार ऐसा नजारा हमारे गांव में देखने को मिल रहा है जो छोटे-छोटे बच्चे को संक्रमण का खतरा बना हुआ है।

ग्राम के प्रमुख माखनलाल साहू ने कहा सरपंच सचिव की बड़ी लापरवाही विडंबना है। जो इस कला मंच के सामने गंदगी को सफाई नहीं करवा पा रहे हैं। नरेंद्र साहू ने कहा यह गंदगी दो-तीन साल से ऐसी स्थिति में है सफाई नहीं होने से कई धार्मिक आयोजन यहां पर पाबंद है। नरेंद्र ठाकुर 4 साल से सफाई नहीं हुआ है तभी तो सफाई करने की स्थिति में सरपंच सचिव ध्यान नहीं देते।

इधर ब्लॉक मुख्यालय में बैठे जिम्मेदार अधिकारी ब्लॉक मुख्यालय में निवास नहीं करने एवं ग्रामीण क्षेत्र में नियमित रूप से दौरा नहीं करने के कारण आज गुंडरदेही ब्लॉक के कई गांव में स्वच्छता पर कोई ध्यान नहीं बल्कि गंदगी पांव पसार रहे हैं अधिकारी ऐसी गाड़ी में आते हैं और चले जाते हैं।

11 साल से एक ही जगह पदस्थ पंचायत सचिव दीनदयाल साहू ने गांव में साफ सफाई करवाने के बजाय ग्रामीणों पर आरोप लगाया कि 2 साल से कला मंच पर जमे गंदगी पर कहां ग्रामीण उस गंदा पानी को गली में बहने नहीं देता इसलिए वहां पर गंदगी फैला है।

इस पूरे मामले को लेकर ग्राम पंचायत के सरपंच ममता देशमुख से संपर्क करने पर उनका पति पूर्व सरपंच तामेश्वर देशमुख ने कहा फंडिंग के कवि हैं 15 वे वित्त के पैसे का कार्य योजना बनने के बाद सफाई करवाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *