google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

राजस्व अमला ने किया “केम्प कोर्ट” का आयोजन, जनता के बीच गांव जाकर 43 राजस्व प्रकरणों का किया निराकरण

Cg24 आजतक :- आज राजस्व विभाग का अमला जिला कलेक्टर जनमेजय महोबे व अनुविभागीय अधिकारी प्रेमलता चंदेल के मार्गदर्शन में डौण्डी लोहारा विकासखंड के ग्राम अछोली पहुंचा व केम्प कोर्ट लगाकर आमजनता से संवाद कर उनकी बातें सुनी व मौके पर ही गांव के राजस्व प्रकरणों की सुनवाई कर उनका निराकरण किया गांव में पहुंचकर व राजस्व प्रकरणों की निराकरण गांव में ही करने के इस विभागीय कार्यक्रम की लोगो ने जमकर तारीफ की व कहा कि इस प्रकार के आयोजन से राजस्व मामलों को लेकर जनता को तहसील कार्यालय व पटवारी आफिस जाने आने में बचत होगी व गांव स्तर पर सरकारी अमला के आने व गांव में ही यह सुविधा देने से ग्रामीणजनों को बहुत मदद मिलेगा आज तहसीलदार आर आर दुबे के साथ अन्य राजस्व विभाग के जिम्मेदार कर्मचारी अछोली में केम्प कोर्ट आयोजन में उपस्थित थे ।आज गांव में इस आयोजन में सर्वप्रथम b1 पढ़कर सुनाया गया व अछोली के ग्रामीणों द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया एवं उनके ग्राम में हुए राजस्व प्रकरण के निराकरण से अत्याधिक प्रसन्नता व्यक्त की गई कैंप कोर्ट में फौती नामांतरण के 21 एवं पंजीकृत विक्रय पत्र के आधार पर 10 विवादित बटवारा के 2 एवं बंदोबस्त त्रुटि के 1 प्रकरण निराकृत किए गए साथ ही जीर्ण शीर्ण किसान किताब 10 एवं आय निवास जाति के 43 प्रकरणों का निराकरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *