google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

नशीली दवाइयों का कारोबारी दीपक महापात्र गिरफ्तार


सरायपाली:- सरायपाली पुलिस द्वारा नशे के धंधे में शामिल नशीले कारोबारी दीपक महापात्र को आज नशीली दवाइयों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया । उसके पास से भरी मात्रा में कैपशूल व टेबलेट जप्त किया गया ।इस संबंध में नवपदस्थ टीआई आशीष वासनिक ने जानकारी देते हुवे बताया कि उन्हें सूचना मिली कि सरायपाली नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 7 निवासी दीपक महापात्र पिछले काफी दिनों से अवैध रूप से नशीली दवाइयों के व्यवसाय में संलग्न है साथ ही वह युवा वर्गों को इसकी बुरी लत भी लगा रहा है दीपक को रंगे हांथो पकड़े जाने की तलाश पुलिस को थी जो आज पूरी हुई । सूचना पर उसके यहां छापामार कार्यवाही करते हुवे उसे भारी मात्रा में नशीले टेबलेट व कैपशूल के साथ आरोपी-दीपक महापात्र पिता रूपेश महापात्र उम्र 22 साल निवासी वार्ड नंबर 7 ताज नगर झिलमिला थाना सरायपाली के कब्जे से640 नग कैप्सूल एवं टेबलेट कीमती जुमला 3900 रुपये पकड़ा गया ।समाचार लिखे जाने तक थाना में थाना विधिवत कार्यवाही चल रही है ।
टीआई आशीष वासनिक ने बताया की क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाये जाने का हर संभव प्रयास होगा । जहां भी व कोई भी किसी भी समाज व कानून विरोधी कार्यो में लिप्त होगा उस पर कानूनी रूप से कार्यवाही होगी ।शासन व पुलिस अधीक्षक के मंशानुरूप अवैध कार्यो खासकर जुआ , सट्टा , नशीली दवाइयां व पदार्थ , अवैध शराब निर्माण , भंडारण व वितरण आदि अपराधों को रोकने व इनमें संलिप्त आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी ।
महासमुंद से ब्यूरो चीफ जीत तिवारी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *