google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सरकार कुर्सी दौड़ में लगी है और किसान खाद-बीज के लिए लाईन में लगी है- शिवकुमार धरमगुड़े

देवरी बंगला cg24आजतक न्यूज :- भाजपा मछुवारा प्रकोष्ट के प्रदेश सहसंयोजक शिवकुमार धरमगुड़े ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए वर्तमान हलातों पर कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार की सत्ता आते ही आपस में कुर्सी दौड़ के खेल में लगी है। चुनाव के समय किए अपने वायदे भुलकर दिल्ली दौरा में लगे हुए हैं। राज्य की किसान विगत कई माह से खाद-बीज और पानी के लिए तरस रही है लेकिन किसानों और आम जनता को बीच मजधार में लाकर भुपेश सरकार अपनी कुर्सी बचाने और उसके मंत्री और विधायक अपने स्वार्थ के लिए खींचतान और गुटबाजी में लगे हुए हैं। इससे स्पष्ट है कि कांग्रेस के पास ठोस नेतृत्व नहीं है और न ही संगठन में अनुशासन। उनके नेताओं को केवल अपनी कुर्सी से प्रेम है। प्रदेश में करोना काल से ही राज्य सरकार के प्रबंधन की कलई खुल चुकी है और अब किसानों के साथ छल कर रही है 270 रू की युरिया 500 से 800 रूपये में निजी दुकानों में मिल रही है वहीं सरकारी दुकानों में खाद की कमी है। कमीशनखोरी के चलते तथा अपने लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए शासकीय दुकानों में खाद का परिवहन जानबुझकर कमजोर किया गया है। जिसके चलते खाद की कालाबाजारी जमकर हो रही है और इसमें किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसी तरह बेरोजगार भी के साथ भी छल हुआ है रोजगार की आस लगाए युवा अब हताश हो रहे हैं। बेरोजगारी भत्ता का भी कोई अता-पता नहीं है सरकार ने 2500 रूपये भत्ता देने का वादा किया था। 1500 रूपये बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन में देने का वादा भी सरकार ने नहीं निभायी। धरमगुड़े ने कहा कि राज्य में कई स्थानों में अल्पवर्षा के हालात हैं लेकिन स्थानीय विधायक और प्रभारी मंत्री सिंचाई कि व्यवस्था करने के बजाए अपनी आगामी पारी की व्यवस्था में लगे हुए हैं इस चक्कर में कमीशनखोरी और शासकीय विभागों में जमकर भ्रष्टाचार हो रहे हैं। राजस्व के अधिकतर मामले तहसील कार्यालयों में लंबित हैं और यह तो जगजाहिर है कि पटवारी, बाबू से लेकर उपर के अधिकारी छोटे-छोटे राजस्व मामलों में आम नागरिकों से जमकर उगाही कर रहे हैं। बातें तो यह भी हो रही है कि उपर से हर विभाग को टारगेट मिला हुआ है अब ऐसे में आम नागरिक खुद को ठगा हुआ महसुस कर रहे हैं। आज हर गली मुहल्ले में जिस तरह अवैध रूप से शराब और जुआं सट्टा का कारोबार फल-फुल रहा हैं उससे तो गृह विभाग ही कटघरे में है। उन्होने धर्मांतरण के मुद्दे पर कहा कि जब से राज्य मंे कांग्रेस की सरकार आई है धर्मांतरण के मामलों में कार्यवाही नही हो रही जिस तरह से मिशनरी भोले-भाले ग्रामीणों को अपने मायाजाल में फंसाकर और प्रलोभन देकर धर्मांतरण कर रही है हिंदु समाज और आदवासीयों का अस्तीत्व और संस्कृति के लिए खतरा बढ़ गया है। धर्मांतरण के चलते कई परिवारों में बिखराव और कलह की स्थिति निर्मित हो गई है। शिकायतों के बाद भी जिस तरह प्रशासन कार्यवाही में हिल-हवाला कर रही है इससे स्पस्ट है कि सरकार से संरक्षण मिला हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *