
बालोद – राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार – प्रसार हेतु तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा जारी स्टेट प्लान ऑफ एक्शन के अनुसार जिला न्यायाधीश बालोद श्री के. विनोद कुजुर अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के निर्देशानुसार सचिव , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद श्रीमती सुमन सिंह द्वारा स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आज दिनांक 27 /9/ 2021 को संस्कार संस्कृत विद्यापीठ विद्यालय घोटिया में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। उक्त आयोजन में माननीय विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के सचिव श्रीमती सुमन सिंह के द्वारा विधि के विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई साथ ही महिला संबंधित अपराधों, मौलिक कर्तव्य एवं विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं आदि के संबंध में कानूनी जानकारी दी गई एवं आगामी 11/9/ 2021 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के संबंध में जानकारी देकर नेशनल लोक अदालत का पंपलेट का वितरण करवाया गया । प्रशिक्षु न्यायाधीश श्री गुरु प्रसाद देवांगन द्वारा ट्रैफिक नियमों , बाल शिक्षा, बाल श्रम एवं अभिभावकों को उनके बच्चों के प्रति उनके कर्तव्यों के संबंध में विधिक जानकारी प्रदान की गई साथ ही शासन की ओर से चलाए जा रहे कुछ योजनाएं जो बाल शिक्षा पर आधारित हैं की भी जानकारी प्रदान की गई ।प्रशिक्षु न्यायाधीश सुश्री कोनिका यादव ने बालिकाओं को गुड टच एवं बैड टच के संबंध में विस्तृत जानकारी दी एवं इससे संबंधित विधि के प्रावधानों की जानकारी दी गई । उक्त जागरूकता शिविर में विद्यालय के विद्यार्थियों के अलावा उनके अभिभावक , शिक्षक गण एवं ग्राम के नागरिक गण उपस्थित रहे जिन्होंने विधिक जानकारी प्राप्त कर अपने अन्य समस्याओं के संबंध में विधिक प्रावधानों के बारे में एवं समाधान के निराकरण के लिए इच्छा जाहिर किए जिसकी विधिक प्रावधानों के अंतर्गत जानकारी प्रदान किया गया कार्यक्रम में उपस्थित सभी नागरिकों के द्वारा जानकारी प्राप्त कर अभार व्यक्त किया गया।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904