google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

भूमिहीन कृषक मजदूर न्याय योजना के संचालन के लिए तहसीलदार अश्वन कुमार पूशाम ने पटवारी राजस्व निरीक्षक एवं पंचायत सचिव का संयुक्त बैठक लिया

गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू,, छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में राज्य के महती योजना को धरातल में पहुंचाने के लिए राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषक मजदूर न्याय योजना के संचालन हेतु जिला कलेक्टर जन्मेजय महोबे के आदेश के पालन करते हुए गुंडरदेही तहसीलदार अश्वन कुमार ने गुंडरदेही समुदायिक भवन जनपद पंचायत के पास ग्राम पंचायत सचिव और हल्का पटवारियों तथा राजस्व निरीक्षको को संयुक्त रुप से योजना के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। जिला कार्यालय से आए हुए भू अभिलेख ,राजस्व निरीक्षक भू अभिलेख, तहसीलदार अश्वन कुमार गुंडरदेही और अर्जुंदा तहसीलदार ममता टावरी नायब तहसीलदार धर्मेश श्रीवास्तव गुंडरदेही, दीप्ति मंडावी मुख्य कार्यपालन जनपद पंचायत गुंडरदेही द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। तथा योजना का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कर, भूमिहीन कृषक मजदूरों का फार्म जमा करने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *