google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बैंक का सर्वर डाउन होने से ग्राहक परेशान,, बिना लेनदेन किये खाली हाथ वापस लौट रहे ग्राहक

गुंडरदेही ,, cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू,,गुंडरदेही मुख्यालय में स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक का सर्वर डाउन होने के कारण लेन-देन का कार्य प्रभावित हो रहा है। लेन देन बंद होने के कारण ग्राहक खाली हाथ वापस लौट रहे है।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक गुंडरदेही के खाताधारकों ने बताया कि सर्वर डाउन होने की समस्या पिछले दो दिन से बनी हुई है। दो दिन से बैंक में लेनदेन के लिए आ रहे है। लेकिन जब भी आते है सर्वर डाउन होने के कारण खाली हाथ जाना पड़ता है। बैंक का सर्वर डाउन होने के कारण हमारे निजी काम प्रभावित हो रहे हैं।

शुक्रवार को दिनभर बैंक में काम धीमी रफ्तार से चला। बार-बार कनेक्टिविटी आती-जाती रही, जिसकी वजह से बैंक कर्मचारी और ग्राहक काफी परेशान रहे। दो दिन से सर्वर डाउन होने के कारण बैंकों का कामकाज प्रभावित हो रहा है, वहीं ग्राहक परेशान हो रहे हैं। सर्वर डाउन होने के कारण शुक्रवार को ग्राहक सुबह से शाम तक को लेन-देन करने के लिए बैंक में इंतजार करते थे परन्तु सर्वर नही आया और ग्राहकों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।

बैंक में लेनदेन करने आए किसान रामगोपाल श्यामसुंदर साहू राम चरण लक्ष्मीबाई धनकर कालूराम ने बताया कि बैंक में सर्वर डाउन के साथ-साथ बैंक के बाहर लगे एटीएम से भी पैसा नहीं निकल रहा है। ब्लॉक मुख्यालय से 17 किलोमीटर दूर ग्राम मासुल निवासी 75 वर्षीय वृद्ध तुमसिंह साहू ने कहा कि पिछले 2 दिनों से पैसा निकालने के लिए बैंक आ रहा हूं, परंतु सर्वर डाउन होने के कारण सुबह से शाम तक सर्वर आने का इंतजार करना पड़ता है और जब अंत में सर्वर नहीं आता तो खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। वही बैंकों में भीड़भाड़ से बचने एवं आपातकालीन में पैसा निकालने के लिए बैंक द्वारा एटीएम दिया गया है, परंतु एटीएम से भी पैसा नहीं निकल रहा है जिसके चलते काफी परेशानी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *