google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

शासन के निर्देशानुसार किसानों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो :- प्रेमलता चंदेल

राजस्व निरीक्षकों तथा पटवारियों के कार्यों की समीक्षा करने , गिरदावरी कर रिपोर्ट तैयार करने बैठक में दिए निर्देश

डौंडीलोहरा :- शासन के निर्देशानुसार किसानों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो इसके लिये के राजस्व निरीक्षकों तथा पटवारियों के कार्यों की समीक्षा करने , गिरदावरी कर रिपोर्ट तैयार करने , अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) प्रेमलता चंदेल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया था। एसडीएम प्रेमलता चंदेल ने समीक्षा बैठक के दौरान सभी समय सीमा में कार्य कर रिपोर्ट तैयार करने कहा गया। जिसमें गिरदावरी कार्य , अवर्षा से फसल क्षति की जानकारी , भू राजस्व वसूली में शीघ्र प्रगति लाने के निर्देश संबंधितो को दिया गया। अनियमित व खंड वर्षा के कारण संभावित सूखे की स्थिति के संबंध में समीक्षा ली गयी । जहां औसत वर्षा से कम वर्षा हुई है, सबसे कम वर्षा वाला क्षेत्र का चिन्हांकन करना, कितनी खरीफ फसल प्रभावित हुई है।किस खरीफ फसल का कितना रकबा नजरी अनुमान से प्रभावित हुआ है।
उत्पादकता कितने प्रतिशत प्रभावित होगी। इसके साथ ही राजीव गांधी भूमिहीन कृषक न्याय योजना के संबंध में विशेष चर्चा की गई। गांव में रहने वाले भूमिहीन व्यक्तियों का चिन्हांकन कर सूची तैयार करने निर्देशित किया गया। उक्त बैठक में तहसीलदार आर आर दुबे, नायब तहसीलदार राजश्री पांडेय, राजस्व निरीक्षक रेख लाल देवांगन, गुलाबचंद मरकाम, मोचन लाल बनपेला, सुमित देवांगन, टूमन लाल देवहारे, शैलेंद्र बोरकर सहित संबंधित हल्का पटवारी प्रमुख रूप से शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *