google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कृष्ण जन्माष्टमी में सिकोसा में जमकर हुआ दही लूट वही ,,सरपंच ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजना के बारे में ग्रामीणों को बताया

cg24आजतक

गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर आज ग्राम पंचायत सिकोसा में बड़े हरसोल्लास के साथ कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया गया इस अवसर पर सरपंच ग्राम पंचायत सिकोसा आरोप चंद्राकर उप सरपंच हेमलता बारले पंच हेमलाल मारकंडे पुष्पा मानिकपुरी बिरेन्द्र चंद्राकर भारतीय युवा मोर्चा के मंत्री महेश महिलवार जय सिंह यादव नरसिंग दास मानिकपुरी चैन पटेल अशोक पटेल भिसम पटेल दानू यादव हेमंत चंद्राकर थानू यादव खिलावन यादव पुरन महादेवा आदि उपस्थित रहे
आज के आयोजन को मुख्य रूप से आरोप चंद्राकर ने संबोधित किया कोरोना के बारे जानकारी दी और केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना उज्जवला योजना के बारे बताया छत्तीसगढ़ सरकार की योजना भूमिहीन किसानों के बारे जानकारी दिया

आपको बता दें कि सरपंच आरोप चंद्राकर ने कहा कि ग्राम में बारिश नही होने के कारण आगामी समय पेयजल का संकट उत्पन्न हो सकता है जिसे आप हम मिलकर दूर कर सकते हैं पानी को सहेज कर रखने हर नवीन मकान निर्माण में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम निर्माण अनिवार्य रूप से करना चाहिए जिससे बरसात का पानी इकट्ठा होकर उस गड्ढे में पानी स्टोरेज होने से वाटर लेवल बना रहता है उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की व राज्य सरकार की जन कल्याण कारी योजना के बारे में जानकारी दी साथ ही कोरोना के तीसरी लहर से कैसे बचे जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *