Cg24आजतक :- डौण्डी लोहारा :- कांकेर सांसद मोहन मंडावी कल डौण्डी लोहारा विधानसभा क्षेत्र व गुंडरदेही विधानसभा के देवरी ग्राम के एक दिवसीय दौरे पर आएंगे। सांसद कार्यालय से जारी जानकारी अनुसार सांसद कांकेर निज निवास से 10 बजे निकलकर दल्ली राजहरा के गायत्री मन्दिर परिसर पहुंचेंगे । 11.30 बजे दल्ली राजहरा के व्यापारी संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। व 1 बजे दल्ली राजहरा से निकलकर 2 बजे डौण्डी लोहारा के बाजार चौक में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे व 2.30 को डौण्डी लोहारा से निकलकर देवरी ग्राम पंचायत में आयोजित लोकार्पण, भूमिपूजन कार्यक्रम में भाग लेंगे व उज्ज्वला योजना के तहत हितग्राहियों को गैस टंकी वितरण करेंगे। व यही से शाम 5 बजे गोविंदपुर कांकेर निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904