


Cg24आजतक न्यूज :- छत्तीसगढ़ पैरा स्पोर्ट्स संघ के तत्वाधान में वार्षिक बैठक के साथ साथ नवीन पदस्थापना व् नेशनल खिलाड़ियों का सम्मान समारोह रायपुर स्टेशन रोड स्थित होटल एम्बिशन में रखा गया था। जिसमे विगत वर्ष हुए खेलों की समीक्षा व् आगामी खेल की तैयारी हेतु चर्चा के साथ छत्तीसगढ़ के मैडलिस्ट खिलाड़ियों का भी सम्मान किया गया। और विभिन्न जिलों के अध्यक्ष व् सचिव मनोनीत किया गया जिसमें बालोद जिला का कमान आशीष जायसवाल अध्यक्ष व् रवि जैन सचिव को दिया गया है। जायसवाल बेसबॉल के नेशनल लेवल कोच व् पैरा स्पोर्ट्स के साथ साथ स्पेशल ओलंपिक के सक्रिय सदस्य है और विभिन्न खेलों का दायित्व भी उनके पास है। वे खेल के साथ साथ मानसिक व् शारीरिक रूप से दिव्यांग बच्चों के लिए भी अपनी निःशुल्क सेवा प्रदान करते है। उनके कार्यो के अनुरूप आज पैरा ओलंपिक स्पोर्ट्स संघ छत्तीसगढ़ के महासचिव आर. सी. मिश्रा. जी ने आज उन्हें आज बालोद जिले के अध्यक्ष के रूप में कार्य करने का दायित्व सौपा इस अवसर पर संघ के सम्माननीय पदाधिकारी गण, पत्रकार गण, विभिन्न जिला अध्यक्ष व् नेशनल स्तर पर हमारे भारत देश का परचम लहराने वाले हमारे पैरा खिलाड़ी उपस्थित थे जिनका भव्य सम्मान किया गया।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904