google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

भूपेश बघेल की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ 7 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश के समस्त तहसील मुख्यालयों में प्रदर्शन

Cg24आजतक न्यूज :-

डौंडी :- समृद्ध राष्ट्र खुशहाल किसान के मूल मंत्र को लेकर कार्य करने वाली भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ 7 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश के समस्त तहसील मुख्यालयों में जबरदस्त धरना प्रदर्शन करते हुए आक्रोश व्यक्त किया।
इसी तारतम्य में डौंडी तहसील मुख्यालय में भाजपा डौंडी मंडल अध्यक्ष मनीष झा महामंत्री रामनारायण धनकर एवं दल्ली राजहरा मंडल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी महामंत्री राकेश द्विवेदी के मार्गदर्शन में किसान मोर्चा के डौंडी मंडल अध्यक्ष मितेद्र वैष्णव एवं दल्ली राजहरा मंडल अध्यक्ष उमेश विश्वकर्मा सहित प्रदेश किसान मोर्चा के सह मीडिया प्रभारी नागेंद्र चौधरी मोनू ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सोमेश साहू के नेतृत्व में किसानों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त नारेबाजी एवं प्रदर्शन करते हुए प्रमुख रूप से निम्नांकित मांगो- प्रदेश में अल्प वर्षा वाले विकास खंडों को जल्द सूखाग्रस्त घोषित करने , कांग्रेस के घोषणा पत्र के अनुसार प्रदेश के किसानों को 2 वर्ष के बकाया बोनस को एकमुश्त प्रदान करने, प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती को बंद कर बिजली की बढ़ी हुई दरों को कम करने, स्थाई पंप कनेक्शन हेतु किसानों को जल्द अनुमति प्रदान करने, प्रदेश की सबसे आईटीओ में खाद की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित कर खाद की कालाबाजारी पर तत्काल रोक लगाने, प्रदेश में 1 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ कर बारदानों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके के नाम से नायब तहसीलदार डौंडी को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा नेता अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल खोबरागड़े, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र पिपरे , भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शशीकांत निषाद एवं भूपेंद्र श्रीवास,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं नगर पंचायत डौंडी के अध्यक्ष सोमेश सोरी, उपाध्यक्ष रुपेश नायक , बालोद जिला महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष श्रीमती किरण सिन्हा, भाजपा दल्ली राजहरा मंडल के उपाध्यक्ष सुजीत झा , जिला किसान मोर्चा के सह मीडिया प्रभारी शंकर साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला कार्यसमिति सदस्य पार्षद राजेश कांबले , पार्षद मातरम दास कोसरे, अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिला कार्यसमिति सदस्य मनीष उइके, युवा मोर्चा डौंडी मंडल के अध्यक्ष संजीव मानकर उपाध्यक्ष महावीर ठाकुर, युवा मोर्चा दल्ली राजहरा मंडल के उपाध्यक्ष निलेश श्रीवास्तव , सुमित जैन, शिव टेकाम, चंदन‌ ठाकुर , युवराज रावटे गुलाब , अब्दुल अजीम, प्रकाश साहू, अर्जुन मंडावी, ऋषभ सभरवाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *