

बालोद/ रविवार और सोमवार की देर रात जिला मुख्यालय के मधुचौक में स्थित जय हिंद किराया भंडार में आग लग गयी, आग लगने का कारण अज्ञात है इस घटना में किराया भंडार में रखे कुर्सी, कार्पेट, गद्दा, डेकोरेशन के समान सहित कई कीमती सामान जलकर खाक हो गया है घटना की जानकारी सोमवार सुबह हुई जब सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले कुछ लोगो ने दुकान से धुआं निकलता देख इसकी सूचना दुकान मालिक को दी इधर किराया भंडार के मालिक ने बताया कि आग लगने से करीब 3 लाख रुपए का नुकास हुआ है, हालांकि आग लगने का कारण स्पष्ट नही हुआ है जांच के बाद ही आग लगने का कारण पता चल पाएगा।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904