बालोद जिला में हिंदुत्व के मुद्दों पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के पदाधिकारी व सदस्य काफी सक्रियता के साथ आवाज उठा रहे है।
बालोद cg24आजतक :- जम्मू कश्मीर में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कायराना हरकत एक बार फिर सामने आया है। और उन्होंने एक बार फिर कश्मीर को लहू लुहान कर दिया व घाटी के निर्दोष कश्मीरी हिंदुओ की हत्या कर दी इसके विरोध में आज बालोद जिला के बजरंग दल के व विश्व हिंदू परिषद के सतीश विश्वकर्मा जिला संयोजक , उमेश सेन सहसंयोजक , सनी ढीमर सुरक्षा प्रमुख , तुषार ढीमर सहसुरक्षा प्रमुख , प्रमोद शारदा रोशन ढीमर नगर प्रमुख मिथिलेश साहू, चिंकू कौशिक , पुष्कर देशमुख , आशुतोष कौशिक , परितोष साहू , योगेश ठाकुर , रोशन सहित अन्य दर्जनों बजरंगी कार्यकर्ताओ ने आज शहर के जय स्तम्भ चौक में आतंकवाद का पुतला दहन किया व आतंकवाद व पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की व विरोध प्रदर्शन किया गया।



CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904