


डोण्डी- दशहरा पर्व को लेकर बुधवार को स्थानीय पुलिस थाना में शांति समिति की बैठक बुलाई गई।इस बीच शांति समिति की बैठक को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा नगर में शांति व्यवस्था के लिए बुलाई गई थी।शांति समिति बैठक में स्थानीय मीडिया कर्मियों और समाज प्रमुखो को बैठक की जानकारी दिया गया था ।वही बैठक में नगर अध्यक्ष सोमेश सोरी ने पहुँच कर बैठने की उचित व्यवस्था नही होने से नाराजगी व्यक्त करते बैठक से वापिस लौट गए । तत पश्चात उपाध्यक्ष रूपेश नायक,व्यपारी संघ अध्यक्ष गज्जू सोनी सहित कुछ समाज प्रमुखो व जनप्रतिनिधियों के बीच बैठक की औपचारिकता पूरी कर ली गई।इस पर बैठक में उपस्थिति सदस्यों ने कम उपस्थिति के लिए उदासीनता बताई। बैठक की औपचारिक शुरूआत करते हुए नायाब तहसीलदार चौरका ने मौजूद लोगो से आगामी दशहरा ,दुर्गा विसर्जन और ईद मिलादुन्नबी पर्व को लेकर सभी के सुझाव मांगे और नगर में शांति व्यवस्था के लिए अपील की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 16 अक्टूबर को दशहरा,17 अक्टूबर को दुर्गा विसर्जन शोभायात्रा और 19 को ईद मिलादुन्नबी का त्योहार है।सभी को लोगो को मिलजुलकर त्यौहार मनाने की अपील किया गया।बैठक में दशहरे के पर्व पर राम और रावण की शोभायात्रा के लिए मार्ग तय किया गया।पुलिस मैदान में रावण दहन किया जाएगा जिसके लिए पार्किंग की जगह का चयन किया गया।बैठक में नायाब,तहसीलदार सहित ,थाना से अरविंद साहू,मण्डलेश जी के अलावा पार्षद ममता जैन,भावेश यादव एल्डरमैन अश्विनी जायसवाल, शफीक खान,व्यापारी संघ अध्यक्ष गज्जू सोनी, हेमन्त तन्ना,राजेन्द्र नाहर ,अतीक कुरैशी, रविकांत देशमुख सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904