google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

विद्यार्थी लक्ष्य लेकर आगे बढ़े सफलता निश्चित रूप से मिलेगी :-सुधाकर

Cg24आजतक
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेरथा बाजार में आयोजित युवा एवं इको क्लब के प्रेरणा पत्रिका विमोचन कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य सभापति श्रीमती श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर ने उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा की छात्र अपने अध्यापन काल में एक निश्चित लक्ष्य बनाकर चलें की मुझे क्या करना है डॉक्टर बनना है या कलेक्टर बनना है या इंजीनियर बनना है यह लक्ष्य लेकर अध्यापन का कार्य करें सफलता निश्चित रूप से मिलेगी उक्त आशय के विचार व्यक्त करते हुए श्रीमती सुधाकर ने इको क्लब के गठन को लेकर छात्र छात्राओं को एवं शाला परिवार को बधाई देते हुए अपनी शुभकामना दिए एवं स्कूल से संबंधित समस्याओं पर सरपंच श्री विक्रम सिन्हा के द्वारा ध्यान आकृष्ट कराया गया जिस पर आने वाले समय में कार्य को कराने का आश्वासन दिया गया इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित जनपद पंचायत डौंडीलोहारा के अध्यक्ष जागृत सोनकर ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि इको क्लब का गठन सराहनीय प्रयास है इससे छात्र-छात्राओं में पठन-पाठन के क्षेत्र में रूचि बढ़ेगी और बच्चों को प्रेरणा मिलेगी इस तरह के प्रयास के लिए उन्होंने शाला परिवार को बधाई दिए।
आयोजित कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव क्रांति भूषण साहू सहदेव सिन्हा नरेंद्र कटझरे शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य कुरेशी जी उत्तर माध्यमिक शाला के प्राचार्य नारद सिंह मानकर सुरेश कुमार इंदौरिया रमेश कुमार इंदौरिया पचकौड़ शोरी श्रीमती लक्ष्मी अमेला राजकुमार रामटेके श्रीमती पूजा देवांगन श्री सोनाली बनर्जी शिवप्रसाद रावटेआदि व्याख्याता गण एवं लोहारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटीके अध्यक्ष गोपाल प्रजापति जी शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष योगेंद्र चंद्राकर सांसद प्रतिनिधि दीनदयाल ड़ड़सेना हेमलाल प्रजापति खोरबाहरा राम उइके सहित साला के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन युवा एवं इको क्लब के के प्रभारी व्याख्याता एलबी मोहम्मद आसिफ द्वारा किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *