


गुंडरदेही cg24आजतक :-
जनपद पंचायत गुंडरदेही के सीईओ दीप्ती मंडावी ने आज क्षेत्र के विभिन्न ग्रामो चारागाह एवं गौठानो का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम कोडेवा, नवागाव डू, लासाटोला, बासीन, चौरेल के गौठान व चारागाह का निरीक्षण किया गया। ग्राम कोड़ेवा मे एसएचजी शेड का कार्य अंतिम चरण पर बंद है कार्य जल्दी पुरा करने सरपंच को निर्देश दिया गया। नवागाव डू मे चारागाह विकास अच्छा हुआ है परंतु फेनसिंग के लिए सरपंच द्वारा रुचि नही लिया जा रहा है। सरपंच को जल्दी फेनसिंग कराने निर्देश दिया गया। यहाँ गौठान की फाइल संधारित की गयी है व निरीक्षण पंजी भी रखी गयी है। लासाटोला मे अभी तक गोबर खरीदी शुरू नही की गयी है जिसके लिए सरपंच सचिव को निर्देशित किया गया।
ग्राम बासीन मे चारागाह मे बोर है परंतु इलेक्ट्रिसिटी नही है इसलिए अभी तक चारा नही लगाया गया है। सरपंच द्वारा बताया गया कि क्रेडा से सोलर पैनल लगना है। चौरेल मे चारा विकास बहुत ही बढ़िया किया गया है गौठान समिति अध्यक्ष चुनाव नही होने के कारण गोबर खरीदी शुरू नही हो पायी है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904