google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

चिखलाकसा नगर पंचायत को मिला सम्मान, सभी के सामूहिक प्रयासों से मिली सफलता

चिखलाकसा :- दिनांक 20.11.2021 को दिल्ली के विज्ञान भवन में महामहिम राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द, केन्द्रीय मंत्री आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय श्री हरदीप सिंग पूरी, राज्यमंत्री आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय श्री कौशल किशोर , छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी,, नगरी प्रशासन मंत्री शिव डेहरिया जी की उपस्थिति में देश के सभी राज्यो के कुल 123 निकायों को 3 स्टार रेटिंग से सम्मानित किया गया है जिसमे अपना नगर चिखलाकसा का सम्मान हुआ। इस सम्मान का श्रेय निकाय के स्वच्छता कर्मी, स्वच्छता दीदी , अधिकारी व कर्मचारी एवं समस्त जनप्रतिनिधियों के स्वच्छता के क्षेत्र में कुशल कार्य से संभव हो पाया है।इस कार्यक्रम में सम्मान लेने हेतु नगर अध्यक्ष श्रीमती भिखी मसिया मुख्य नगर पालिका अधिकारी आर एल सोनी पार्षद कुंती देवांगन कर्मचारी राहुल मेंढे उपस्थित हुये। नगर के इस उपलब्धि नगर के सांसद प्रतिनिधि श्री विक्रम धुर्वे एवं नगर उपाध्यक्ष श्री अब्दुल इब्राहिम सैय्यद द्वारा निकाय के समस्त अधिकारी, कर्मचारी व जनप्रतिनिधियों को बधाई दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *