google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कैबिनेट मंत्री व क्षेत्र की विधायक अनिला भेड़िया ने प्रशिक्षण शिविर में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया

दल्ली राजहरा cg24आजतक न्यूज :- केरल के प्राचीन और परंपरागत मार्शल आर्ट कलरीपायपट्टु का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर दल्लीराजहरा के ओपन एयर थिएटर हॉल में बालोद जिला कलारिपय्ट्टू संघ व दल्लीराजहरा मार्शल आर्ट्स क्लब के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया,जिसके समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में कैबिनेट मंत्री व क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और पुरस्कृत भी किया।।
कार्यक्रम का अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी ने किया।
विशेष अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर जी,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संगीता नायर जी,सेवादल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संतोष पाण्डेय जी,मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह जी,अनुविभागीय अधिकारी प्रेमलता चंदेल जी सहित गणमान्य नागरिक मंचस्थ थे।।
कार्यक्रम को सफल बनाने में छत्तीसगढ़ कलारिपय्ट्टू एसोसिएशन के अध्यक्ष लखन कुमार साहू,जिला अध्यक्ष अनिल खोबरागड़े,भारतीय कलारिपय्ट्टू फेडरेशन के महासचिव सोमनजी गंगाधरन पुन्थुरा, लराष्ट्रीय कोच अद्वैथ पी सोमन,श्रीजयन पीई,कमलेश देवांगन, अनुराधा सिंह का विशेष योगदान रहा।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *