डौंडीलोहारा : महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया के प्रतिनिधि अनिल लोढ़ा ने 22 नवंबर को मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय आम जनता के हित में लिया गया है जो काबिले तारीफ है। बैठक में पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती का निर्णय लिया गया। डीजल में वेट पर 2 प्रतिशत और पेट्रोल में वेट पर 1प्रतिशत कमी करने का महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है, जिससे राज्य सरकार को करीब एक हजार करोड़ रुपए की राजस्व क्षति होगी जिसे भी सहने को तैयार होकर आम जनता के हित में फैसला लिया गया है। शिक्षा कर्मियों को विशेष राहत देते हुए बैठक में शिक्षक संवर्ग में पदोन्नति के प्रावधान को शिथिल किया गया है। जिससे शिक्षा कर्मियों को विशेष लाभ होगा। संविधान की पांचवी अनुसूची के अंतर्गत राज्य के अनुसूचित क्षेत्रों में रिक्त तृतीय श्रेणी एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने के लिए भर्ती नियमों में किये गए प्रावधानों की समय सीमा 31 दिसंबर 2021 से बढ़ाकर 31 दिसंबर 2023 तक करने का निर्णय लिया गया है। जिससे बेरोजगारी दूर होगी और स्थानीय लोगों को प्राथमिकता मिलेगी। छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) द्वारा औद्योगिक प्रयोजन हेतु आपसी सहमति से निजी भूमि के क्रय नीति में संशोधन का अनुमोदन किया गया है जो काबिले तारीफ है। बस्तर जिला के दरभा थाना अंतर्गत झीरम घाटी क्षेत्र में 25 मई 2013 को घटित नक्सली घटना की जांच के लिए 2 सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग के गठन का कार्योत्तर अनुमोदन किया गया। राज्य में हुक्का बार के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद छत्तीसगढ़ संशोधन विधेयक 2021 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया है जिससे मादक पदार्थों से दूरी बढ़ेगी परिवार में खुशहाली आयेगी। नगरीय निकायों के द्वारा संपादित किए जाने वाले सार्वजनिक जन उपयोगी कार्य के लिए संबंधित निकाय द्वारा आवेदन किए जाने पर एक रुपये प्रति वर्ग फुट के मान से भूमि आवंटित करने का निर्णय लिया गया जो सम्भवतः इतिहास में पहली बार होगा। धान उपार्जन वर्ष 2020-21 में सहकारी समितियों को धान उपार्जन में हुए नुकसान से बचाने के लिए उन्हें आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने हेतु एकमुश्त क्षतिपूर्ति सहायता राशि प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। इनके अलावा आम जनता व किसानों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने अनेक निर्णय लिया गया जो कि छत्तीसगढ़ वासियों के लिए गौरव का विषय है। मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने अल्प समय में आम जनता के हित में फैसला लेती आयी है। बारी बारी से कांग्रेस की चुनावी घोषणा पत्र में किये गए वादों को प्राथमिकता से पूरा कर रही है जिससे आम नागरिक बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904