cg24आजतक न्यूज
भानपुरी क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़े आमाबाल में 23 नवम्बर को मितानीन दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पंचायत प्रतिनिधि एवं मितानीनों द्वारा पूजा अर्चना पश्चात गांव की सभी मितानीनों को पंचायत भवन मे ग्राम पंचायत द्वारा श्रीफल एवं साल भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर पंच दयाराम दिवान एवं सचिव विद्याधर नेताम के द्वारा सभी मितानिनों को उनके बेहतर कार्य के लिए धन्यवाद दिया गया, उप सरपंच समलू बघेल ने कोरोना काल में अपनी जान जोखिम डाल कर मितानिनों के किये कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें की।
मितानीन दिवस में पंचायत द्वारा सम्मान पर धन्यवाद देते हुए मीना बघेल ने उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों को शासकीय कार्यक्रम के दौरान ग्राम में होने वाली समस्या से अवगत कराते हुये आगामी समय में पंचायत के द्वारा सहयोग की अपेक्षा की गयी।
मितानिन दिवस कार्यक्रम में ग्राम की मितानीन बबीता पटेल, प्रमिला यादव ,सतो कश्यप ,सुमित्रा बघेल, गंगई बघेल, कमलबती बघेल, कोटवार मुन्ना राम चौहान,शिक्षक प्रेम दीवान, सचिव विद्याधर नेताम, सहायक सचिव आयतू बघेल एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904