cg24आज़तक न्यूज
जिलाध्यक्ष अनु. जनजाति मोर्चा व सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे ने कहा छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने पेट्रोल पर 1 और डीजल पर 2 प्रतिशत वैट कम करने का फैसला लिया है यह किसी मज़ाक से कम नही है। अब बाजार भाव के हिसाब से बात की जाए तो पेट्रोल के दाम पर 70 से 90 पैसे और डीजल के दाम में लगभग डेढ़ रुपए कम होंगे। इसे कांग्रेस बड़ी राहत बता रही है। दूसरी तरफ प्रदेश का प्रमुख विपक्षी दल BJP इसे जनता के साथ छलवा करार दे रहा है।सोमवार को जब कैबिनेट बैठक में सरकार ने पेट्रोल और डीजल के रेट कम करने का एलान किया तो सड़कों पर कांग्रेसी खुशी मनाने लगे। रायपुर के जीई रोड स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल करीब 90 पैसा और डीजल डेढ़ रुपए सस्ता किए जाने के प्रदेश सरकार के फैसले से विधायक विकास उपाध्याय बेहद खुश नजर आए। उन्होंने लोगों के बीच जाकर मिठाई बांटी। सभी को गुलाल का तिलक लगाकर बधाई दी। इस फैसले को महंगाई के बीच जनता को राहत देने । श्री ध्रुवे ने कहा कि ये छत्तीसगढ़ की भोली भाली जनताओं के साथ छल कपट कर उन्हें बेवकूफ बनाया जा रहा है
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904