google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री को लिखी चिट्ठी- धान खरीदी के लिए छत्तीसगढ़ को समय पर बारदानों की आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का किया अनुरोध

धान खरीदी के लिए जरूरत 5.25 लाख गठानों की, स्वीकृत हुए 2.14 लाख गठान, अब तक मिले मात्र 86 हजार 856 ही

मुख्यमंत्री ने लिखा- यदि समय पर बारदाने नहीं मिले तो राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति हो सकती है निर्मित

रायपुर, cg24आज़तक न्यूज

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर खाद्य विभाग भारत सरकार द्वारा 12 नवंबर 2021 को जारी प्लान के अनुसार नये जूट बारदानों की समयानुसार आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। श्री बघेल ने अपने पत्र में कहा है कि प्लान के अनुसार छत्तीसगढ़ को 2.14 लाख गठान नये जूट बारदाने जूट कमिश्नर कोलकाता के माध्यम से क्रय करने की अनुमति प्राप्त हुई है। इसके विरुद्ध राज्य को अभी तक मात्र 86,856  गठान नये जूट बारदाने प्राप्त हुए हैं, जो प्लान अनुसार अपेक्षित मात्रा से काफी कम है। राज्य को धान खरीदी के लिए 5.25 लाख गठान बारदाने की आवश्यकता है। जूट कमिश्नर द्वारा प्लान के अनुसार यदि समयानुसार शतप्रतिशत बारदानों की आपूर्ति नहीं की जाती है तो राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *