cg24आजतक न्यूज
बालोद- मध्यान भोजन के भुगतान को लेकर चल रहे वाद विवाद के बाद महिला समूह द्वारा जब प्रशासन की समझाइस के बाद भी चक्काजाम की स्थिति निर्मित करने दल्ली चौक पहुंच गए। जिसके बाद स्थानीय प्रशासन द्वारा समझाने के बाद चक्काजाम की बातों को वापस लिया गया। लेकिन इस दौरान सबसे महत्वपूर्ण बात यह हुई कि मध्यान भोजन की 38 दिनों की राशि डाल दी गई है। जहां बालोद जिले के माध्यमिक शाला के लिए सुखा राशन के लिए गुंडरदेही ब्लॉक के लिए 23 लाख 97 हजार 576, बालोद ब्लॉक के लिए 13 लाख 33 हजार 403, गुरुर ब्लॉक के लिए12 लाख 69 हजार 966, डौंडी ब्लॉक के लिए 14 लाख 74 हजार 108 और डौंडीलोहारा के लिए 24 लाख 58 हजार 162 कुल 89 लाख 33 हजार 215 रुपये डाल दी गई है। वही जिले के प्राथमिक शाला में 38 दिन का सूखा राशन की राशि गुंडरदेही ब्लाक के लिए 27 लाख 1 हजार 527, बालोद ब्लॉक के लिए 14 लाख 36 हजार 350, गुरुर ब्लाक के लिए 13 लाख 82 हजार 294, डौंडी ब्लॉक के लिए 17 लाख 31 हजार 6, और डौंडीलोहारा के लिए 28 लाख 21 हजार 33 रुपये कुल 1 करोड़ 72 हजार 210 रुपये डाल दिया गया है। आपको बता दे की मध्यान भोजन संचालक महिला समूह द्वारा लगातार वाद विवाद की स्थिति निर्मित होने को लेकर पूरे मामले पर संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने तत्काल शिक्षा मंत्री से इस विषय पर चर्चा की थी। जहां 1 हफ्ते के अंदर राशि डालने की बात कही गई थी और 1 हफ्ते के अंदर दो करोड़ के आसपास की राशि डाल दी गई है। बचत राशि को भी जल्द डालने की बात कही गई है। वही महिला समूह के कुछ लोगों द्वारा वह लाकर उन्हें जबरदस्ती आंदोलन करने पर मजबूर किया जा रहा है। जिस बात को लेकर प्रशासन भी काफी सख्ते में हैं। और प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की जांच भी की जाएगी। आखिर किसके द्वारा इन सभी महिलाओं को बरगलाया जा रहा है। बहरहाल 38 दिन के सूखा राशन की राशि महिला समूह के खाते में डाल दी गई है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904