google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

ग्राम खरथूली में वैकल्पिक व्यवस्था के चलते धान खरीदी की तैयारियां जोरों पर


सी जी 24 आज तक बोधन भट्ट बालोद
राज्य सरकार के निर्देशानुसार 1 दिसम्बर से शुरू होने वाले समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है ग्राम खरथूली, पारी ,देवरी के राजेंद्र तिवारी, खुमान ताराम ,सुरेश देशमुख ,मुरहा राम रात्रे , हरक खरे ,पवन देवांगन, कीर्तन देवांगन, कृपा साहू ,नरेश साहू घनश्याम साहू, भगवानी ठाकुर, गीता गायक वाड, पंच साहू ,चिमन देशमुख ,कृष्णा भुआर्य , नारायण चंद्राकर, ग्राम पटेल रामदयाल बंजारे लगभग 500 किसानो ने बताया कि पूर्व में हम किसान धान बेचने बड़गांव सोसाइटी जाया करते थे वहा बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता था पर इस बार जिला कलेक्टर के वैकल्पिक व्यवस्था के चलते ग्राम खरथूली में धान खरीदी प्रारंभ किया जा रहा है जिससे किसानों में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है
वहीं बालोद जिला कलेक्टर जनमेजय महोबे लगातार बैठक लेकर सम्बंधित अधिकारियों को दिशा निर्देशित भी कर रहे है इतना ही नही स्वंय अंदरूनी क्षेत्रों के खरीदी केंद्रों में जाकर व्यवस्थाओं जायजा भी ले रहे हैं जिले में इस बार 9 नए खरीदी केंद्र सुरडोंगर, पटेली, खरथुली, माहुद/अ, कन्याडबरी, सिंगारपुर एवं खपरी बनाये गए है जिसके बाद खरीदी केंद्रों की संख्या कुल 135 हो गई है पिछले साल 1 लाख 30 हजार 880 किसानों के धान बेचा था, लेकिन इस बार 1 लाख 38 हजार 984 पंजीकृत किसान धान बेच पाएंगे 8 हजार से अधिक नए पंजीकृत किसानो की संख्या भी बढ़ी है वही इस वर्ष 59 लाख क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 7 लाख क्विंटल अधिक है पिछले 2020-21 वर्ष में 52 लाख क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया था धान खरीदी की तैयारियों को लेकर जिला सहकारी नोडल कार्यालय के जिला नोडल अधिकारी सत्येंद्र वैदये ने बताया कि धान खरीदी की शुरुआत से ही किसानों के खातों में पैसे डलने शुरू हो जाएंगे किसानों द्वारा धान के साथ दिए जाने वाले बारदाने के भी पैसे साथ में डाले जाएंगे इसके अलावा नए स्वीकृत खरीदी केंद्रों में चबूतरों का निर्माण नही हो पाया है, जिसे लेकर वहां वैकल्पिक व्यवस्था की गई है किसी केंद्र में अगर जो भी कमी है उसे 30 नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा
बड़गांव सोसाइटी प्रबंधक गजेंद्र पटेल ,अध्यक्ष मनहरन राजपूत महिला उपाध्यक्ष कुमारी बाई सरपंच श्रीमती केसरी बाई देहारी,वा राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी तैयारी में लगे हुए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *