बालोद, cg24आजतक
जिले में संचालित ऐसे छात्रावास, आश्रम जहॉ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र संचालित नहीं हैं तथा चिकित्सक उपलब्ध नहीं हो पाते ऐसे छात्रावास, आश्रमों में ‘‘स्वस्थ तन स्वस्थ मन योजना के अंतर्गत‘‘ (स्वास्थ्य सुरक्षा नियम 2007) के तहत छात्रावास, आश्रमों में प्रवेशित छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए एम.बी.बी.एस. एवं बी.ए.एम.एस. स्तर के निजी चिकित्सकों से अनुबंध कर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाना है। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि उक्त स्वास्थ्य परीक्षण कार्य के लिए अनुबंध हेतु आवेदन 06 दिसम्बर 2021 तक कार्यालयीन समय 05 बजे तक मंगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षा सत्र 2021-22 के लिए अनुबंध की शर्तें आवेदन जमा करते समय कार्यालय में उपस्थित होकर देखा जा सकता है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904