google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कांकेर सांसद मोहन मण्डावी ने की प्राचार्य पदोन्नति की माँग

cg24आजतक न्यूज

सांसद कांकेर मोहन गण्डावी ने लोकसभा में शीतकालीन लोकसभा सत्र के दौरान छत्तीरागढ़ राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित हाई एवं हायर सेकण्डरी स्कूलों में प्राचायों के लगमग 3500 से अधिक पद रिक्त हैं, जहाँ प्राचार्य पदोन्नति की माँग सदन में की । कांकेर सांसद मोहन मण्डावी ने अपने संसदीय क्षेत्र के मुख्यालय कांकेर जिला का हवाला देते हुए अमूमन 200 प्राचायों के पद रिक्त होने की जानकारी दी | उन्होंने सदन को अवगत कराया कि भारत सरकार द्वारा कांकेर जिला को समग्र विकास के लिए महत्वाकांक्षी जिले के रूप में घोषित किया है लेकिन अत्यंत खेद के साथ अवगत कराना पड़ रहा है कि कांकेर जिले में ही संचालित 241 हाई एवं हायर सेकण्डरी स्कूलों में से लगभग 200 स्कूल प्राचार्य विहीन हैं जिनका संचालन पूरी तरह से प्रभारियों के ही भरोसे ही किया जा रहा है |

सांसद ने कहा कि छ.ग. राज्य के शिक्षा विभाग द्वारा अधिकांश शालाओं में प्राचार्यों के पद रिक्त रहने के बावजूद मी वरिष्ठ व्याख्याताओं एवं प्रधान अध्यापकों की 12-15 वर्षों से एक ही पद पर कार्य करने के बाद भी पदोन्नति नहीं किये जाने से उन शिक्षकों में निराशा एवं हताशा का भाव आ गया है | एजुकेशन एवं ट्रायबल संवर्ग के व्याख्याताओं एवं प्रधान अध्यापकों की प्राचार्य के पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर सदन के माध्यम से सरकार के संज्ञान में लाते हुए नियमतः उचित कार्यवाही की पुरजोर माँग कांके सांसद मोहन मण्डावी द्वारा किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *