google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

शिक्षकों का अनिश्चित कालीन धरना जारी शासन से मांग– अयोग्य बीईओ हटाओ


कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के द्वारा निलंबित बीईओ आई पी कश्यप एवं अपात्र बीईओ एफ ए नंद को हटाने की मांग को लेकर विकासखंड के प्राचार्य से लेकर सहायक शिक्षक तक कुल 1241 शिक्षकों द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का आगाज किया गया.विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सरायपाली के समक्ष 8 शिक्षक संगठनों के समस्त पदाधिकार एवं शिक्षक गण पूर्ण शाला बहिष्कार का आगाज करते हुए मांगों के पूरे होते तक अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया.शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आगे उग्र आंदोलन की स्थिति निर्मित हो सकती है,शासन प्रशासन से लगातार वार्तालाप एवं मांग पत्र का ज्ञापन सौंपने के बाद भी किसी तरह की कार्यवाही नहीं होने के कारण समस्त शिक्षक अध्यापन कार्य त्याग कर आंदोलन के लिए बाध्य हो गए हैं.विदीत हो की ब्लाक के सभी स्कूल आज पूर्णत:बंद रही, एवं मध्याह्न भोजन भी बंद रहा.शीघ्र ही दोनों निलंबित एवं अपात्र बीईओ को हटाकर समस्त शिक्षकों के भावनाओं का सम्मान करने का मांग किया गया. ।।। महासमुंद ब्यूरो रिपोर्ट जीत तिवारी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *