google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

प्रदेश की जनता को धोखा देने में माहिर है कांग्रेस की सरकार :-मोहन मंडावी

न संपतिकर आधा हुआ न ही शिक्षित बेरोजगारों को मिला भत्ता

cg24 आज़तक न्यूज :-

भारतीय जनता पार्टी के उत्तर बस्तर कांकेर से सांसद मोहन मंडावी ने प्रदेश में कांग्रेस सरकार के तीन साल के कार्यकाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश में घर घर शराब, नशा माफिया को संरक्षण, कर्मचारियो को धोखा, बेरोजगारों के वादा खिलाफी, महिला हितों पर ही डाका डाला है। प्रदेश के नरहरपुर सहित कुछ स्थानों पर संपन्न होने जा रहे नगरीय निकायों पर टिप्पणी कर रहे हे।

नई दिल्ली से अल्प प्रवास पर एक विवाह समारोह में भाग लेने पहुंचे सांसद मोहन मंडावी ने कहा कि सत्ता में आने के लिए कांग्रेस ने एक से बढ़कर कई घोषणाएं की

थी जिसमें संपत्तिकर आधा, भूमिहीनों को पट्टा, 10 लाख बेरोजगारों को 2500 रू. तथा बुजुर्गों को एक हजार पेंशन भत्ता देने का वादा किया था जिसे प्रदेश की जनता भूलने वाली नहीं है।

श्री मंडावी आगे कहा कि भाजपा ने हर परिवार को छत देने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 2022 तक 11 लाख मकान बनाने का लक्ष्य प्रदेश सरकार को दिया गया था तथा केन्द्र से करीब 1600 करोड़ राज्य सरकार को मिला राशि नही दी जिसके कारण गरीबों का मकान नहीं बन पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इंदिरागांधी आवास योजना कांग्रेस की देन थी । अब यदि भाजपा सरकार ने नरन्द्र मोदी आवास योजना तो नाम नही दिया बल्कि जो भी प्रधानमंत्री बनेंगे उनके नाम के बदले प्रधानमंत्री आवास योजना ही होगा।

अंत में श्री मंडावी ने 20 दिसंबर को प्रदेश के कुछ स्थानों में संपन्न होने जा रहे नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस को सबक सिखाने का सुझाव प्रदेश की जनता को दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *