google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मंत्री अनिला भेडिया ने नवीन पशु आश्रय स्थल का शुभारंभ करते हुए पशु आश्रय स्थल का निरीक्षण किया मड़ियाकट्टा में

डौंडीलोहारा :- महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया ने अपने काफिला के साथ ग्राम पंचायत मड़ियाकट्टा पहुंचे। जहाँ ग्रामीणों ने पूरे जोश के साथ बाजे गाजे के साथ गली भ्रमण कराते हुए विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण कराने आगवानी कर सामुदायिक पशु आश्रय स्थल तक ससम्मान ले गये । जहां मंत्री अनिला भेड़िया ने सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए नवीन पशु आश्रय स्थल का फीता काट कर शुभारंभ करते हुए पशु आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। कला मंच , जल जीवन मिशन व पूर्व माध्यमिक शाला में नवीन स्मार्ट क्लास का शुभारंभ कर बच्चों से चर्चा कर मुख्य मंच में विराजमान हुए जहां ग्रामीणों ने फूलमाला व गुलदस्ता भेँट कर सम्मान किया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया ने जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आप सबके प्रेम व स्नेह को देखकर मन अच्छा लग रहा है। हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़ की विलुप्त होती संस्कृति को बचाने व छत्तीसगढ़ियों का सम्मान करने नरवा गरुवा घुरवा और बाड़ी को पहचान दिलाई है। आज लगभग 60 महिला व पुरुषों ने कांग्रेस के रीति नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस का सदस्यता ग्रहण किया है। ऐसा ही आशीर्वाद बनाये रखें। अध्यक्षता की आसंदी से सरपंच सीमा मंडावी ने कहा कि मंत्री जी से हमें सौगात मिला है उसे कभी भी नहीं भूल पायेंगे।इसके साथ निर्माण कार्यों की मांग पत्र सौंपा। मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा ने कांग्रेस में नवीन सदस्यता ग्रहण करने वाले साथियों को बधाई देते हुए खुशी व्यक्त किया। विशेष अतिथि जनपद सदस्य राजाराम तारम ने भी सभा को सम्बोधित किया। विशेष अतिथि मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा,जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री हस्तीमल सांखला , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोपाल प्रजापति जनपद सदस्य राजाराम ताराम , मीडिया प्रभारी गुलाब भंसाली,राजेंद्र निषाद, साधु राम निषाद, कान्हा टांक सहित जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *