google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सांसद मोहन मंडावी के अनुसंशा से वार्ड 06 में बोर खनन हुआ

वार्ड पार्षद माया जयेश ठाकुर के सक्रियता से वार्ड में पेयजल की समस्या दूर होने लगा है।

डौंडी लोहारा — नगर के वार्ड क्रमांक 06 में स्थानीय पार्षद माया जयेश ठाकुर के सक्रिय प्रयाशो से एवम स्थानीय सांसद मोहन मंडावी के अनुसंशा से बहुत ही कम समय मे राम मंदिर प्रांगण के सामने तीसरा बोर खनन कार्य सम्पन्न हुआ है। बोर खनन कार्य के शुभारंभ अवसर पर नगर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लाल भूपेंद्र सिंह टेकाम , वरिष्ठ भाजपा नेता मोती संचेती , जिला मंत्री भाजपा जयेश ठाकुर, श्रीमती छाया टेकाम ,श्रीमती माया जयेश ठाकुर रूखमणी यादव , महेश दुबेतथा द्वारिका यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।
उल्लेखनीय है कि प्राप्त जानकारी अनुसार अनेक वर्षो के बाद वार्ड क्रमांक 06 के श्री हनुमान मंदिर के पास एवम माँ शीतला माता मंदिर के पास के बोर खनन कार्य होने के बाद वार्ड के राम मंदिर प्रांगण के सामने यह तीसरा बोर खनन कार्य हुआ है। पार्षद माया जयेश ठाकुर कब सक्रिय प्रयासो से वार्ड क्रमांक 06 के तीन स्थानों में बोर खनन का कार्य सम्पन्न किया जा सका है । राम मंदिर प्रांगण के सामने बोर खनन हो जाने से आस -पास के लोगो को सरलता से पानी उपलब्ध होने लगेगा साथ ही राम मंदिर में आने वाले भक्तो को भी पानी को उपलब्धता होने लगेगा। पूर्व में वार्ड क्रमांक 06 के वार्डवासियों को वार्ड क्रमांक 4 तथा अन्य स्थानों के बोर से पाइप लाइन के द्वारा पानी प्राप्त होता रहा है।लेकिन वार्ड पार्षद माया जयेश ठाकुर द्वारा 03 बोर खनन कार्य करा देने से वार्डवासियों को आने वाले दिनों में वार्ड क्रमांक 06 के बोर से पानी उपलब्ध होने लगा है । आने वाले दिनों में वार्ड क्रमांक 06 के लोगो की पानी की समस्या स्थायी तौर पर दूर हो जाएगा ।
इस अवसर पर पार्षद माया जयेश ठाकुर ने कहा कि स्थानीय सांसद मोहन मंडावी के अनुशंसा पर यह दूसरा बोर खनन कार्य सम्पन्न हुआ है। इसके पहले सांसद श्री मंडावी के अनुशंसा पर माँ शीतला मंदिर के पास बोर खनन किया गया है । इसी तरह स्थानीय महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया के सहयोग से हनुमान मंदिर के पास बोर खनन हुआ है। पार्षद माया जयेश ठाकुर ने कहा कि वार्ड में स्थानीय सांसद तथा केबिनेट मंत्री के सहयोग से बोर खनन कार्य सम्पन्न होने से वार्डवासियों में हर्ष व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *