google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा आज किल्लेकोडा में आयोजित शक्ति दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए

cg24 आजतक न्यूज

शिल्प ग्राम किल्लेकोडा मे हल्बा हल्बी समाज के लोगों ने मनाया शक्ति दिवस
आज शक्ति दिवस के अवसर पर हलबा हलबी समाज के लोगों ने बाजे गाजे के साथ, भव्य जूलूस व कलशयात्रा निकाली गई जिसमें ग्रामीणों के साथ बच्चों ने भाग लिया उत्साह से लबरेज समाज के लोगों ने मुख्य अतिथियों का स्वागत गली भ्रमण कराते हुए मंच तक ले गए तत पश्चात मुख्यअतिथि श्री अनिल लोढ़ा द्वारा ध्वजारोहण किया गया व पुजा अर्चना के बाद अति उत्साह के साथ स्वागत किया गया स्वागत भाषण में पूर्व सरपंच श्री गैंद लाल तारम ने अपने उद्बोधन में कहा कि गांव में विकास बहुत ही जरुत है मंत्री प्रतिनिधि श्री अनिल लोढ़ा को मांग पत्र सौंपा, उसके बाद जनपद सदस्य श्री राजाराम तारम ने कहा कि डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाले छग शासन के कैबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया की वजह क्षेत्र में विकास की धारा बह रहीं हैं आशा है कि हमारी मांगे भी पूरी होंगी इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती वेद कुंवर नेताम जी ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए मैं भी आप सभी को साथ लेकर चलने तैयार हूं मुख्य अतिथि से निवेदन हैं कि मांगों को अवश्य ही पूरा करेंगे हल्बा हल्बी समाज के लोगों की सामाजिक गतिविधियों से दूसरे समाज के लोगों को अनुकरण करने की शिक्षा मिलती है ये उद्बोधन ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोपाल प्रजापति ने कहा अन्त में मुख्य अतिथि श्री अनिल लोढ़ा ने कहा कि डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया के सतत् प्रयास से क्षेत्र में उतरोतर विकास हो रहा है शक्ति दिवस के रूप में हर साल मनाया जाने वाला यह। त्योहार समाज की एकता और अखंडता को प्रदर्शित करता है लोढ़ा ने कहा कि संगठन में ही शक्ति है, संगठित समाज ही विकास के आयाम गढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *