google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

विपणन सहकारी समिति मर्यादित डौंडी लोहारा का 31 वीं वार्षिक आमसभा आयोजित

डौंडी लोहारा – स्थानीय विपणन सहकारी समिति मर्यादित डौंडी लोहारा के 31 वीं वार्षिक आमसभा आयोजित किया गया।माँ सरस्वती के तैल चित्र पर पूजा अर्चना उपरांत मंचीय कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व विधायक एवम सहकारिता पुरूष डोमेन्द्र भेड़िया ,संस्था के अध्यक्ष चेमन देशमुख ,उपाध्यक्ष जयेश ठाकुर, संचालकगण संजीव चौधरी , राजू प्रभाकर , देव प्रसाद शोरी ,केवल साहू,पीताम्बर साहू , पुष्पलता बघेल तथा सुल्ताना बाई का स्वागत उपरांत मंचीय कार्यक्रम प्रारम्भ किया। कार्यक्रम को पूर्व विधायक डोमेन्द्र भेड़िया ने संबोधित किया।अध्यक्षीय भाषण अध्यक्ष चेमन देशमुख ने दिया तथा आभार प्रदर्शन संस्था के उपाध्यक्ष जयेश ठाकुर ने किया।सभा का संचालन प्रबंधक पी. आर.सोनवानी ने किया।संस्था के प्रमुख सदस्यों में हस्तीमल सांखला ,जगदीश यदु ,,इंदर चंद जैन ,राधेश्याम देवांगन,विद्या शर्मा ,डॉ.रेमन अटल , हिम्मत देशमुख , दिलीप बाफना सहित अन्य उपस्थित रहे।

अध्यक्षीय भाषण में संस्था के अध्यक्ष चेमन पटेल ने कहा कि हम सब संस्था के वार्षिक कियाकलापों की जानकारी देने और विविध विषयों पर चर्चा पश्यात अनुमोदन एवं स्वीकृति के लिए प्रतिवर्ष की तरह आज उपस्थित हुए हैं। विषयों के संबंध में प्रतिवेदन अनुमोदन हेतु संक्षिप्त रूप में प्रस्तुत है।

जैसा कि प्रतिवर्ष आपके समक्ष वार्षिक आमसभा में संस्था की जानकारी से अवगत कराया जाता है वैसा ही जानकारी पुनः आपके समक्ष प्रस्तुत है हमारी संस्था को 1990 में गठन के पश्चात वर्ष 2007 तक शासन द्वारा लीड कार्य समर्थन मूल्य पर धान खरीदी रासायनिक खाद का भरपूर व्यवसाय दिया गया। धीरे-धीरे इन सभी कार्य को शासन द्वारा संस्था से पृथक कर दिया गया। इसके पश्चात हमनें वर्ष 2009-10 मे समितियों के माध्यम से आप सब के सहयोग से कीटनाशक दवाई का व्यवसाय प्रारंभ किया था। कृषि दवाई के व्यवसाय से सफलता भी मिली लेकिन इस व्यवसाय को भी वर्ष 2012-13 के बाद कुछ कारणों से संस्था को बंद करना पड़ा। वर्तमान में संस्था के पास कोई व्यवसाय नहीं है और आज केवल राशन दुकान चलाने वाली संस्था रह गया है। वर्ष 2020-21 तक संस्था द्वारा 18 उचित मुल्य दुकानों का संचालन किया जा रहा था। लेकिन शासन के नियमों के तहत संस्था द्वारा अधिकतम 3 दुकानें संचालित करने के आदेश के अनुसार 18 दुकानों में से 14 दुकानों को अन्य एजेंसी को शासन द्वारा आवंटित कर दिया गया है। इस प्रकार संस्था के पास वर्तमान मे 4 दुकानें ही संचालित की जा रही है।

वर्तमान में संस्था के पास कोई सुदृढ व्यवसाय नहीं है जब तक संस्था का स्वयं का व्यवसाय नहीं होगा संस्था आत्मनिर्भर नहीं हो पायेगा। समय-समय पर संस्था को शासन द्वारा इस प्रकार कार्य देकर फिर वापस लेने से कर्मचारी भी अपने भविष्य के प्रति काफी दिनों से चिन्तित है जो कि स्वभाविक है और कुछ कर्मचारी तो संस्था छोड़कर जिविकोपार्जन के लिए अपना स्वयं का व्यवसाय भी कर रहे हैं। कुछ कर्मचारी अभी तक कार्य कर रहे हैं उनका भविष्य अंधकारमय है जो कि संस्था के लिए गंभीर विषय है।

वर्तमान संचालक मंडल द्वारा संस्था के रिक्त जमीन पर सहकार भवन या 500 मि.टन गोदाम बनाने की योजना प्रस्तावित किया गया था जिसे पिछली आमसभा मे अवगत कराया गया था। इसके लिए एन.सी.डी.सी. से राशि की मांग करने के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक रायपुर से संपर्क भी किया गया जिसमें सकारात्मक चर्चा हुआ। राशि स्वीकृत होने पर अतिशीघ्र गोदाम निर्माण प्रारंभ करने की योजना बनाया गया था। लेकिन कुछ कारणों से इस कार्य को प्रारंभ नहीं कर पाये। आने वाले समय में सकारात्मक सोच के साथ पुनः प्रारंभ करने पर विचार किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *