google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

हाईवे कैंटीन से स्वच्छता का संदेश, सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा संचालित कैंटीन

cg24 आजतक न्यूज

एंकर-महासमुंद जिले से होकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे 53 पर सरायपाली के निकट छुईपाली टोल नाका पर संचालित हाईवे कैंटीन स्वच्छता की मिशाल बनी हुई है। हाल ही में इस कैंटीन की शुरुआत की गई है जहा सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के तत्वावधान में किया गया है, जहां हाईवे पर चलने वाले लोगों को बेहतरीन सुविधाओं के साथ स्वच्छ और साफ स्वल्पाहार एवं फास्ट-फूड भी उपलब्ध हो रहा है। हम आपको बता दें कि नेशनल हाईवे 53 पर छूईपाली के निकट एक टोल प्लाजा की स्थापना की गई है जहां पर इस तरह की कैंटीन सुविधा उपलब्ध होने के बाद अब इस मार्ग पर चलने वाले वाहन चालकों और आम लोगों को भटकने की आवश्यकता नहीं होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान के तहत कैंटीन का संचालन किया जा रहा है जहां स्वल्पाहार परोसने से लेकर चाय आदि की व्यवस्था करने वाले कर्मचारी भी सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रख रहे हैं। यहां आम लोगों के लिए स्वच्छ शौचालय और स्वच्छ पानी भी उपलब्ध कराया जा रहा है। कैंटीन संचालक से जब हमने बात की तब उसका साफ तौर पर कहना था कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुसार ही स्वच्छ भारत मिशन के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है और दैनिक जीवन में स्वच्छता को अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित भी किया जा रहा है तथा वे अपने परिसर को स्वच्छ रखते हुए लोगों की सेवा में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *