google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

किसान सम्मेलन में सीएम ने की बड़ी घोषणा, खरखरा जलाशय स्व. राजीव गांधी और खरखरा-मोहंदीपाट परियोजना को दाऊ प्यारेलाल बेलचंदन के नाम पर करने का किया ऐलान

cg24 आजतक न्यूज


देवरीबंगला / गोड़मर्रा के मंच से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दो बड़ी घोषणा की हैं। खरखरा जलाशय को स्व. राजीव गांधी के नाम पर और खरखरा-मोहंदीपाट सिंचाई परियोजना को दाऊ प्यारेलाल बेलचंदन के नाम पर करने का ऐलान किया हैं। साथ ही गोड़मर्रा से सुरेगांव तक 3.5 किमी पक्की सड़क बनाये जाने की भी घोषणा सीएम भूपेश बघेल ने मंच से की हैं।

भाजपा और संघ पर तीखा हमला
देवरीबंगला / गोड़मर्रा में आयोजित किसान सम्मेलन मे सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा और संघ पर तीखा हमला बोला. सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि आज राजीव गांधी के मूर्ति के अनावरण और आज कांग्रेस का स्थापना दिवस और किसान सम्मेलन ये बड़ा संयोग है. कांग्रेस की स्थापना तब हुई जब देश में अंग्रेजों का राज था. देश के लिए जो बड़े-बड़े महापुरुष नारा दिए. बाल गंगाधर तिलक, सुभाष चन्द्र बोस, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश लिए कुर्बानी दी। महात्मा गांधी ने देश के हर वर्ग का सम्मान किया. नारी जिनको चारदीवारी में बंद रखा गया था, उनको अधिकार दिलाने का काम महात्मा गांधी और कांग्रेस ने किया। धर्म संसद के नाम पर कुछ सिरफिरे आये थे. हम सोचे भक्ति धर्म की बात होगी. मगर एक घृणित उद्देश्य लेकर महात्मा गांधी का अपमान किया. जो हत्यारा है, जिसने राष्ट्रपिता की हत्या की. उसका महिमा मंडन किया. ये सब सोची समझी कृत है। ऐसे लोगों पर एफ आई आर होगी और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

संसदीय सचिव ने मुख्यमंत्री से मांगे विकास एवं निर्माण कार्य देवरी बंगला संसदीय सचिव एवं विधायक कुंवर सिंह निषाद ने किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पिंनकापार, जेवरतला तथा चौरेल मे महाविद्यालय, पैरी में केंद्रीय विद्यालय, अर्जुंदा में डाइट की स्थापना, सुरेगांव में एकलव्य विद्यालय,भेङी(सु)मे उदवहन सिंचाई योजना, ,हङगहन जलाशय मैं पर्यटन स्थल बनाने की मांग की। सम्मेलन में सरपंच ऐवनी साहू, खेमीन ढाले, पुष्पा साहू, सीमा ठाकुर, किरण लोहारे सहित बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।

आयोजन किसान सम्मेलन एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा का हुआ अनावरण किसान समृद्ध होगा तो देश मजबूत होगा भूपेश बघेल देवरी बंगला किसान सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहां की इंदिरा जी ने देश में हरित क्रांति का संदेश दिया था। किसानों ने मेहनत और पसीने से हिंदुस्तान अनाज के मामले में आत्मनिर्भर बना है। आज देश में इतना अनाज है कि 3 साल तक कोई भूखा नहीं रह सकता। प्रदेश के किसानों को राजीव गांधी किसान या योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से मजबूत करने का काम छत्तीसगढ़ में किया जा रहा है इससे कुछ लोगों को दर्द होता है प्रदेश सरकार ने पहली साल 80 लाख मैट्रिक टन धान की खरीदी की गई। दूसरे साल 83 लाख मैट्रिक टन तथा इस वर्ष 105 लाख मैट्रिक टन धान खरीदा जाएगा। केंद्र सरकार ने 61 लाख मैट्रिक टन चावल खरीदने की मंजूरी दी है लेकिन उसना चावल खरीदने से मना कर दिया। केंद्र सरकार की मंशा धान खरीदी को प्रभावित करने की है। देश के किसान 1 वर्ष तक तीन कृषि कानून का विरोध कर रहे थे। 700 से अधिक किसानों ने जान गवा दी। केंद्र सरकार किसान विरोधी है। प्रदेश में 8 हजार गोठान बनकर तैयार हो गए हैं। इन गोठानो में महिला स्व सहायता समूह को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। समुह की महिलाएं दीया गमला गोबर से बना रही है। गोबर अब लीपने नहीं पोतने के काम आएगा। गोबर से ऑयल पेंट तथा बिजली बनाने का एमओयू हो गया है। मुख्यमंत्री बघेल ने बताया कि किसानों को दाम आदिवासियों का उत्थान तथा महिलाओं को सम्मान देंगे। संसदीय सचिव व विधायक कुंवरसिंह निषाद ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का लगातार आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास एवं निर्माण कार्यों की लंबी सूची मुख्यमंत्री को सौंपी। गोबर बेचकर आर्थिक लाभ उठाने वाले किसानों का तथा पीपरखार एवं टर्टैगा की महिला स्व सहायता समूह का सम्मान किया गया। जीवनंदन पिपरिया ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर विधायक संगीता सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना देवी देशहरा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर, सुचित्रा साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रहास देवांगन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार, संतुराम पटेल, भोजराज साहू, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा, रतीराम कोसमा, दुर्गा ठाकुर, जीवन कश्यप, प्रकाश नाहटा, कृष्णा दुबे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथिलेश निरोटी, सरपंच नरेंद्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान पंचायत प्रतिनिधि एवं महिलाएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *