google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

छात्राओं ने शिक्षक पर लगाया बदनीयती के आरोप कहा अकेले मिलने कहता था ,मामले के खुलासे के बाद शिक्षक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की उठी मांग

आखिर बालोद जिलाशिक्षाधिकारी ने मामले में कार्यवाही में इतनी देर क्यों कि ?

क्या छात्राओं की शिकायत के बाद उक्त शिक्षक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही सिर्फ शाला की बदनामी के डर से नही किया गया या अन्य कारण भी है ?

छात्राओं की शिकायत पर उक्त शिक्षक को हटाने से ही ऐसे गंभीर मामलों का निपटारा शिक्षा विभाग के जिला अधिकारी करेंगे या आगे इस विषय पर कार्यवाही होगी ?

स्कूली छात्राओं के ऊपर शिक्षक की बदनीयती का यह घिनोना मामले पर पालक व शाला समिति आखिर मौन साधना में क्यों है ?

छात्राओ ने शिक्षक की शिकायत की 26.11.2021 को और इस मामले को लेकर शाला समिति की बैठक किया गया 21.12.2021 को और सरपंच व पालक का कहना है कि हमको मामले की सही जानकारी नही दिया गया व गुमराह किया गया

बालोद/डौण्डी लोहारा :- डौण्डी लोहारा ब्लाक के ग्राम अछोली उच्चत्तर विद्यालय में एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आ रहा है। जंहा पदस्थ एक शिक्षक के ऊपर अध्ययनरत छात्राओं ने बेहद ही गंभीर आरोप लगाकर शाला के प्राचार्य से शिकायत की है। व जानकारी अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राचार्य ने इस मामले की अपनी और से जांच कराकर रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी बालोद को सौप दिया जिसपर जिला शिक्षाधिकारी ने अछोली विद्यालय से हटाकर इस शिक्षक को कोटेरा विद्यालय में पदस्थ कर दिया है। इस मामले के खुलासे के बाद अब उस शिक्षक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग किया जा रहा है।

शाला की बदनामी के डर से मामले को अंदरखाने ही निपटा रहे थे अधिकारी व शाला समिति के लोग :- cg24 आजतक न्यूज की पड़ताल में यह बात सामने आया कि विद्यालय की छात्राओं ने शिक्षक के खिलाफ 15 दिन पूर्व बदनीयती व अन्य बातों को सामने रखा था जिस पर शाला के प्रचार्य ने शाला में ही पदस्थ दो शिक्षिकाओं से इस मामले में छात्राओं से मिलकर जांच करने को कहा गया व मामले में शिक्षक को दोषी पाया गया व जांच रिपोर्ट जिला कार्यालय भेज दिया गया लेकिन जिला शिक्षाधिकारी ने ऐसे गंभीर मामले पर गुपचुप तरीके से उक्त शिक्षक को अछोली विद्यालय से कोटेरा भेज दिया व मामले पर चुप्पी साध लिया वही शाला समिति ने भी ऐसे महत्त्वपूर्ण मामले पर शाला की बदनामी के डर से मौन साध लिया व मामले को जिला स्तर पर छोड़ दिया जबकि मामला काफी बड़ा व शाला की छात्राओं से सम्बंधित था

संजारी थाने तक गया था यह मामला :- सूत्रों की जानकारी की माने तो इस मामले पर कुछ जागरूक लोगो ने कार्यवाही को लेकर संजारी थाने को भी जानकारी दी थी लेकिन पालकों की चुप्पी व स्कूल स्तर पर ही मामले को निपटाने की गलत प्रवित्ति के चलते इसमे आगे कार्यवाही नही हो पाया है।

आरोपित शिक्षक ने मांगी थी मामले के खुलाशे के बाद माफी :- cg24 आज़तक न्यूज ने जब इस गंम्भीर विषय को लेकर कुछ संबंधितों से चर्चा की तो यह बात भी सामने आया कि छात्राओं की शिकायत ,जांच में मामला सही पाए जाने के बाद उक्त शिक्षक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी भी मांगी थी जिससे यह स्पष्ठ हो गया था कि उक्त शिक्षक की हरकतें छात्राओं के साथ सही नही है। बावजूद ऐसे शिक्षक के खिलाफ आगे कार्यवाही न कर दूसरे विद्यालय में पदस्थ कर दिया है।

कोटेरा शाला में उक्त शिक्षक को अछोली से हटाकर पदस्थ करने के निर्णय से नाराज शाला समिति के सदस्य व ग्रामीण भी उक्त आरोपित शिक्षक को कोटेरा विद्यालय से हटाने की मांग को लेकर जिला शिक्षाधिकारी से मिलने पहुंचे थे। तब उक्त शिक्षक को जिला शिक्षा कार्यालय में पदस्थ करने की जानकारी मिला ।

महिला एवं बाल विकास मंत्री के क्षेत्र में हो रहे नाबालिकों पर अत्याचार का मामला अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। और ऐसे में शासकीय अधिकारियों द्वारा खासकर शिक्षक के द्वारा छात्राओ के ऊपर किये जा रहे प्रताड़ना व अत्याचार को दबाना ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण है पुलिस को संज्ञान लेते हुए सारे लोग जो इस मामले को दबाने का प्रयास किया है उस पर भारतीय सँविधान अधिनियम के तहत कार्यवाही हो ताकि आगे इस तरह के अपराध की पूर्णवृत्ति न हो :- देेेवलाल ठाकुुुर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बालोद

अछोली स्कूल के प्रचार्य के द्वारा इस मामले पर जांच रिपोर्ट भेजी गई थी जिसपर उक्त शिक्षक को अछोली स्कूल से हटाकर जिला कार्यालय में पदस्थ कर दिया गया है। :- जिला शिक्षा अधिकारी बालोद

मामला बेहद गंभीर है शिक्षक के खिलाफ कार्यवाही होना चाहिए प्राचार्य के द्वारा इस विषय पर हमको सही जानकारी नही दिया गया छात्राओ की शिकायत को हल्के से लिया गया जो कि सही नही है :- सरपंच ग्राम पंचायत अछोली

पुलिस अधीक्षक बालोद को कार्यवाही के लिए पत्र भी दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *