google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

तीन राज्यों में मोबाईल ,मोटरसायकल लूट करने वाले अर्तराज्यीय गिरोह के अपचारी बालक सहित आरोपी गिरफ्तार

  • साइबर सेल टीम बालोद एवं थाना मंगचुवा की संयुक्त कार्यवाही।
  • सूनसान इलाके में रैकी कर देते थे लूट की घटना को अंजाम, बालिकाओं को बनाते थे निषाना।
  • तेलंगाना, महाराष्ट्र सहित कई जिलो में किये है लूट की वारदात।
    पुलिस अधीक्षक बालोद श्री सदानंद कुमार के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद श्री डी.आर. पोर्ते के निर्देशन मे तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री मनोज तिर्की के पर्यवेक्षण एवं साइबर सेल प्रभारी बालोद निरीक्षक श्री रोहित मालेकर व थाना प्रभारी मंगचुवा श्री दिलीप नाग के नेतृत्व में लूट के मोबाईल व मोटरसायकल सहित 01 अपचारी बालक व 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

  • विवरण:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि मुखबीर से सूचना मिली कि थाना मंगचुवा के ग्राम कर्रेगांव में 02 आदमी चोरी का सामान बेचने के लिए ग्राहक तलाष रहे है । सूचना पर तत्काल सायबर सेल टीम बालोद व थाना मंगचुवा के स्टाफ के द्वारा अज्ञात आरोपियो ंको घेरा बंदी कर पकड़ा गया । पूछताछ करने पर 01 आरोपी अपना नाम महेष्वर उमरे पिता स्व पिग्या उमरे पता- ग्राम बिचारपुर थाना चिल्हाटी जिला राजनांदगांव बताया और 01 विधि से संघर्षरत बालक है दोनो के कब्जे से 01 नग मोटर सायकल और 08 नग मोबाईल फोन बरामद कर थाना मंगचुवा में इस्मगासा क्र0 01/21 धारा-41(1$4) जा.फौ 379 भादवि के तहत कार्यवाही किया गया । आरोपी द्वारा बताया गया की दोनो एक और मित्र भरत कोसा पिता अनिल कोसा ग्राम बिचारपुर थाना चिल्हाटी जिला राजनांदगांव के साथ मिलकर जिला दुर्ग बालोद व तेंलगाना महाराष्ट्र में कई लूट की घटना को अंजाम दिये है। उक्त प्रकरण में आरोपी से पूछताछ जारी है अन्य कई मामले का पता लगाया जा रहा है।
    आरोपी के नाम व पता- (1) महेष्वर उमरे पिता स्व. पिज्ञाराम उमरे उम्र 29 वर्ष पता- ग्राम बिचारपुर थाना चिल्हाटी जिला राजनांदगांव (छ.ग.)(2) विधि से संघर्षरत बालक। जिसे आज दिनांक 29.12.2021 को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
    उक्त प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी में साइबर सेल प्रभारी बालोद निरीक्षक श्री रोहित मालेकर, थाना प्रभारी मंगचुवा श्री दिलीप नाग, सउनि श्री देवचंद मंडावी ,प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम, आरक्षक विवेक शाही, आरक्षक विपिन कुमार गुप्ता ,आरक्षक पूरन प्रसाद देंवागन ,आरक्षक संदीप यादव की सराहनीय भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *