
संस्कार वाहिनी की बहनों को कंप्यूटर प्रशिक्षण वही माताओं को सिलाई प्रक्षिक्षण हेतु सिलाई मशीन संत रामबालक दास जी ने प्रदान किया

डौण्डी लोहारा :- जामड़ी पाटेश्वर धाम में आज धाम के संचालक संत रामबालक दास जी महात्यागी की प्रमुख उपस्थित व अगुवाई में पाटेश्वर धाम परिसर में विराट काव्य समागम पुस्तक विमोचन व कवि सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
इस कार्यक्रम में प्रदेश के कई जिलों से हिन्दी कविता के नामी कवि व साहित्यकारों का आगमन हुआ ।जंहा उन्होंने इस काव्य समागम में अपनी प्रस्तुति दी । गुंडरदेही क्षेत्र के कवि केशव राम साहू के द्वारा लिखित कविता संग्रह “भाग लिखो बढ़िया” का संत रामबालक दास जी महात्यागी के हाथों विमोचन भी सम्पन्न हुआ।
पाटेश्वर सेवा संस्थान के द्वारा सिलाई मशीन व कंप्यूटर प्रक्षिक्षण की व्यवस्था भी किया गया जिसमें संस्कार वाहिनी के सदस्यों को संत रामबालक दास जी ने ये सामग्री सौपी व कहा कि मातृ शक्ति माताएं व बहने समय निकालकर इनसे सीखे व इससे प्रक्षिक्षण लेकर अपना रोजगार पैदा करे आर्थिक मजबूती के क्षेत्र में परिवार को आगे बढ़ाए आज प्रदेश में पाटेश्वर संस्कार वाहिनी के 5 हजार सदस्य बनाये गए है। वही आने वाले 2022 दिसम्बर माह तक पूरे प्रदेश में 1 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

आज के इस आयोजन में बालोद जिला विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता, कवि शिवकुमार अंगारे, गजपति राम साहू, जगदीश देशमुख ,सीताराम साहू ,घनश्याम पारकर,बुटूराम पुर्ने, श्रीमती हर्षा देवांगन,संतोष राव कृदंत,टी आर महमल्ला,महेंद्र जायसवाल, कौशल शर्मा सहित बड़ी संख्या में संस्कार वाहिनी की बहने व पाटेश्वर सेवा संस्थान के सदस्य सहित साहित्यकार व कवि व जिले भर से आये पाटेश्वर परिवार व ग्रामीण जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कवि केशव राम साहू के जन्मदिन पर सभी ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की कार्यक्रम में मंच का संचालन केशव साहू ने किया ।

पाटेश्वर सेवा संस्थान धार्मिक आयोजनों,अनुष्ठान के साथ साथ सेवा कार्यो को भी आगे बढ़ा रहा है। जरूरतमंदों की सेवा शिक्षा,स्वास्थ्य ,विवाह जैसे आवश्यक जरूरी कार्यो में भी लोगो की मदद करने का काम संस्कार वाहिनी व पाटेश्वर सेवा संस्थान करेगा :- संत रामबालक दास जी महात्यागी
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904